एक्सप्लोरर

DND List: डू नॉट डिस्टर्ब लिस्ट की धज्जियां उड़ा रहीं मार्केटिंग कंपनियां, 90 फीसदी लोगों को आ रहे कॉल  

TRAI Rules: ट्राई ने आवश्यक कॉल्स से लोगों को बचाने के लिए डीएनडी लिस्ट का सिस्टम बनाया था. मगर, मार्केटिंग कंपनियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है. सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं.

TRAI Rules: गैर जरूरी मार्केटिंग कॉल पर रोक लगाने के लिए लाए गए डू नॉट डिस्टर्ब नियम की मार्केटिंग कंपनियां खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं. डू नॉट डिस्टर्ब लिस्ट (DND List) में होने के बावजूद लगभग 90 फीसदी लोगों को मार्केटिंग कॉल आते हैं. यह कॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और अन्य प्रोडक्ट्स के होते हैं. यह खुलासा एक सर्वे के दौरान हुआ. ज्यादातर लोगों ने बताया कि उन्हें लगभग रोजाना स्पैम कॉल आते हैं. 

मार्केटिंग कंपनियां डीएनडी नियम से नहीं डर रहीं 

लोकल सर्कल्स (LocalCircles) द्वारा किए गए इस सर्वे से पता चला है कि मार्केटिंग कंपनियां डीएनडी नियम से बिलकुल भी नहीं डर रही हैं. इस सर्वे में कंपनी ने 378 जिलों के लगभग 60 हजार लोगों से बातचीत की. उनसे 7 सवाल किए गए थे. एक सवाल के जवाब में 90 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें दिन में 1 से 2 स्पैम कॉल आते ही हैं. लगभग 3 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें रोजाना ऐसे 10 कॉल आते हैं. लोगों को सेल्स, प्रमोशन या रोबोट फोन कॉल्स लगभग 12 महीने से आ रहे हैं. ये सभी डीएनडी लिस्ट में रजिस्टर हैं. 

ट्राई की लगातार कोशिशों के बावजूद नहीं मिल रही सफलता 

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) पिछले कुछ सालों से लगातार ऐसे परेशान करने वाले कॉल्स को कम करने के प्रयास कर रही है. इसके बावजूद कस्टमर्स को कोई राहत नहीं मिल पाई है. लोकल सर्कल्स के फाउंडर सचिन तपरिया ने कहा कि ये कॉल अलग-अलग नंबर से आ रही हैं. किसी ब्रांड या कंपनी से आने वाली कॉल फरवरी, 2023 में 29 फीसदी थीं. फरवरी, 2024 में यही आंकड़ा 36 फीसदी हो चुका है.

एनबीएफसी और बैंकों की तरफ से आ रहे सबसे ज्यादा कॉल 

यह सर्वे 15 नवंबर, 2023 से 16 फरवरी, 2024 के बीच किया गया. इसमें 40 फीसदी लोगों ने बताया कि ज्यादातर कॉल नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की तरफ से आ रही हैं. इसके बाद प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के कॉल का नंबर आता है. लगभग 48 फीसदी लोगों ने बताया कि ऐसे कॉल उन नंबरों से आ रहे हैं, जो कि किसी व्यक्ति से जुड़े हुए लगते हैं.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: फिनटेक हो या कोई भी कंपनी, सभी को कानूनों का पालन करना होगा, केंद्रीय मंत्री की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget