एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: फिनटेक हो या कोई भी कंपनी, सभी को कानूनों का पालन करना होगा, केंद्रीय मंत्री की दो टूक

Rajeev Chandrasekhar: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पेटीएम के खिलाफ हुई आरबीआई को कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा है कि हर कंपनी को भारत के कानूनों का पूरा पालन करना होगा.

Rajeev Chandrasekhar: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का मामला कुछ ऐसा है कि एक आक्रामक कारोबारी तेजी से आगे बढ़ने के दौरान रेगुलेटरी नियमों का पालन करना भूल गया. चंद्रशेखर ने कहा कि पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई आरबीआई की कार्रवाई (RBI Action) को फिनटेक के खिलाफ एक्शन नहीं बताना चाहिए. हालांकि, इस एक्शन की वजह से फिनटेक कंपनियां कानूनों के पालन का महत्व समझ गई हैं.  

रेगुलेटरी नियमों का पालन विकल्प के तौर पर नहीं हो सकता 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंपनियां रेगुलेटरी नियमों का पालन विकल्प के तौर पर नहीं कर सकतीं. हर कंपनी मालिक को इस पर पूरा ध्यान देना होगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने नियमों का पालन नहीं किया इसलिए उन पर कार्रवाई हुई. इसे किसी और रूप में देखना सही नहीं है. अगर आप कंपनी चला रहे हैं तो सारे नियमों का ध्यान रखना होगा. कंपनी चाहे इंडिया की हो या विदेश की, छोटी हो या बड़ी उसे भारत के कानूनों का पूरा पालन करना होगा. आरबीआई ने फिनटेक कंपनियों को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई नहीं की है. यह सिर्फ एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई है. इसका फिनटेक इंडस्ट्री पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. राजनेता, कारोबारी और टेक्नोक्रेट भी ऐसा नहीं सोच रहे हैं. 

चंद्रशेखर बोले - मैंने खुद एक स्टार्टअप चलाया था 

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि युवा कारोबारी कई बार अपना बिजनेस बड़ा करने में इतना तल्लीन हो जाते हैं कि नियामकीय कानूनों पर उनका ध्यान नहीं जाता. उन्होंने कहा कि वह खुद एक स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं. वह एक कारोबारी के तौर पर काम कर चुके हैं. इसलिए मैं समझ सकता हूं कि एक कारोबारी अपने बनाए हुए प्रोडक्ट में खो जाता है. सभी को ध्यान रखना होगा कि मार्केट रेगुलेटर यह देखकर कार्रवाई नहीं करता कि आप सोशल मीडिया कंपनी, फिनटेक कंपनी या फिर कोई और कंपनी हैं. 

15 मार्च के बाद डिपॉजिट लेने पर लगी रोक 

आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर डिपॉजिट लेने की रोक लगा दी थी. बैंक 15 मार्च के बाद किसी भी तरह का डिपॉजिट, टॉप अप या रीचार्ज नहीं कर सकता. इसके बाद से ही पेटीएम की स्थिति खराब बनी हुई है. भारतपे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में आरोप लगाया था कि आरबीआई फिनटेक कंपनियों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता है. उनके लिए बैंक महत्वपूर्ण हैं. मगर, फिनटेक नहीं.

ये भी पढ़ें 

Semiconductor Plants: टाटा ग्रुप भी लगाएगा सेमीकंडक्टर प्लांट, अरबों डॉलर का होगा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget