एक्सप्लोरर

Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स ने भरा सरकार का खजाना, 10 अगस्त तक ही आ गए 6.53 लाख करोड़

Gross Direct Tax Collection: सरकार को कमाई के लिहाज से यह वित्त वर्ष काफी अच्छा साबित हो रहा है. डायरेक्ट टैक्स के मोर्चे पर अब तक सरकार को उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई है...

चालू वित्त वर्ष सरकारी खजाने के लिए बेहतर साबित हो रहा है. सरकार को टैक्स से होने वाली कमाई लगातार बढ़ रही है. अकेले डायरेक्ट टैक्स के मामले में सरकार का कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अब तक पिछले साल की तुलना में 15.7 फीसदी ज्यादा रहा है. यह आंकड़ा 10 अगस्त तक का है.

इतनी हुई अब तक कमाई

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान 10 अगस्त तक सरकार को प्रत्यक्ष करों से 6.53 लाख करोड़ रुपये की कुल कमाई हुई है. यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान प्रत्यक्ष करों से हुई कमाई की तुलना में 15.7 फीसदी ज्यादा है. वहीं शुद्ध आधार पर बात करें यानी टैक्सपेयर्स को जारी किए गए रिफंड को हटा दें तो आंकड़ा 5.84 लाख करोड़ रुपये बैठता है.

खजाने में आया अनुमान का इतना हिस्सा

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान 10 अगस्त तक डायरेक्ट टैक्सेज से शुद्ध आधार पर हुआ कलेक्शन साल भर पहले की तुलना में 17.33 फीसदी ज्यादा है. वहीं यह आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष के लिए बजट के अनुमान के 32.03 फीसदी के बराबर है. इसका मतलब हुआ कि सरकार ने पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में जितनी कमाई होने का अनुमान लगाया था, उसका 32 फीसदी से ज्यादा 10 अगस्त तक ही खजाने में आ चुका है.

पहले से ज्यादा जारी हुए रिफंड

सरकार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान टैक्सपेयर्स को पहले से ज्यादा रिफंड भी जारी किए गए हैं. सरकार ने टैक्सपेयर्स को अप्रैल से लेकर 10 अगस्त 2023 तक 0.69 लाख करोड़ रुपये का कुल रिफंड जारी किया है. यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड की तुलना में 3.73 फीसदी ज्यादा है.

पिछले वित्त वर्ष में इतनी वृद्धि

पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष करों का कुल संग्रह 20 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. ग्रॉस कलेक्शन के इस आंकड़े में कॉरपोरेट टैक्स से 10.04 लाख करोड़ रुपये और पर्सनल इनकम टैक्स से 9.60 लाख करोड़ रुपये आए थे. पिछले वित्त वर्ष के दौरान ग्रॉस कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में 16.91 फीसदी की और ग्रॉस पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन में 24.23 फीसदी की तेजी आई थी.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम पर 28 फीसदी टैक्स का रास्ता साफ, लोक सभा में पास हुए जीएसटी संशोधन के 2 बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget