एक्सप्लोरर

GST Bill: ऑनलाइन गेम पर 28 फीसदी टैक्स का रास्ता साफ, लोक सभा में पास हुए जीएसटी संशोधन के 2 बिल

GST Amendment Bill: लोकसभा में माल एवं सेवा कर से जुड़े दो संशोधन विधेयक पास हो गए हैं. इससे जीएसटी कानूनों में आवश्यक बदलाव का रास्ता साफ हो गया है...

ऑनलाइन गेम पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगाने के लिए तैयारियां अब पूरी होने के करीब पहुंच गई हैं. इसके लिए माल एवं सेवा कर में जरूरी दो बदलाव पर लोकसभा की भी मुहर लग गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल पहले ही इसे मंजूरी दे चुका है.

पास हुए ये दोनों विधेयक

संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में दो संशोधन विधेयकों को पास किया गया. वे दोनों विधेयक The Central Goods and Services Tax (Amendment) Bill, 2023 और The Integrated Goods and Services Tax (Amendment) Bill, 2023 हैं. इससे ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेस क्लबों पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूलने का रास्ता साफ हो गया है.

मंत्रिमंडल ने इसी सप्ताह दी मंजूरी

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेस क्लबों में दांव पर लगाई जाने वाली पूरी राशि पर 28 फीसदी टैक्स लगाने के लिए जीएसटी कानूनों में प्रस्तावित बदलाव को बुधवार को मंजूरी दी थी. उससे पहले जीएसटी परिषद ने केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) अधिनियमों में संशोधन को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी.

जीएसटी कांउसिल ने की सिफारिश

केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा सीजीएसटी और आईजीएसटी कानूनों में संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद दोनों विधेयकों को संसद में पेश किया गया था. आपको बता दें कि जीएसटी परिषद ने दो अगस्त को अपनी 51वीं बैठक में कसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग के मामलों में टैक्सेशन पर स्पष्टता लाने के लिए सीजीएसटी अधिनियम 2017 की अनुसूची तीन में संशोधन की सिफारिश की थी.

एक अक्टूबर से लागू होंगे बदलाव

जीएसटी अधिनियम में संशोधित प्रावधान एक अक्टूबर से लागू होंगे. संसद के दोनों सदनों की मंजूरी के बाद प्रस्तावित संशोधन कानून में बदल जाएंगे. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कहा था कि सीजीएसटी और आईजीएसटी संशोधनों को मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किया जा सकता है. संसद में मंजूरी के बाद सभी राज्य अपनी-अपनी विधानसभाओं में स्टेट जीएसटी यानी एसजीएसटी के कानून में संशोधन को पारित करेंगे.

ये भी पढ़ें: अब जापान से आ गई यूपीआई की डिमांड, यूरोप के कई देश भी कर रहे हैं मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget