एक्सप्लोरर

DigiLocker में ऐसे सेव करें अपने डॉक्यूमेंट, हर जगह पेपर पर दस्तावेज दिखाने से होंगे फ्री

Digilocker Certificate online uploading process: डिजीलॉकर में दस्तावेज और सर्टिफिकेट को अपलोड करने का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि इनके खोने की चिंता से आप फ्री हो सकते हैं.

DigiLocker Process: आजकल हम डिजीलॉकर के बारे में काफी सुन रहे हैं और इसके जरिए जिंदगी आसान होने की बात की जा रही है. हो भी क्यों ना, हर जगह अलग-तरह के कागजी डॉक्यूमेंट को लेकर घूमने से अच्छा है कि आपके डॉक्यूमेंट एक जगह पर आ जाएं. इससे आपको बेहद आसानी भी होगी और आपके डॉक्यूमेंट इस तरह सिक्योर हो जाएंगे कि आपकी चिंता भी कम हो जाएगी. यहां जाने डिजीलॉकर के बारे में आपके काम की जानकारी.

Digital Locker डिजिटल लॉकर या DigiLocker आपका वर्चुअल लॉकर है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने डॉक्‍यूमेंट्स को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं. डिजीलॉकर में आपको एक अकाउंट खोलना होगा जिसके लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है. इस डिजीलॉकर में डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि तो स्टोर कर ही सकते हैं, इनके अलावा कई सरकारी प्रमाण-पत्र भी स्टोर कर सकते हैं. DigiLocker ऐप आप एंड्रॉइड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानें कैसे बनाएं डिजीलॉकर में खाता
सरकार की बेवसाइट digilocker.gov.in या digitallocker.gov.in पर जाएं. 
वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, उसके ऊपर दाईं ओर या राइट साइड में SIGN UP/साइन अप का बटन दिखाई देगा वहां पर क्लिक करना होगा.
इस पेज पर अपना नाम, बर्थडे, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ ईमेल आईडी के साथ अपना बनाया हुआ पासवर्ड डालें. 
इसके बाद आधार नंबर एंटर डालते ही आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे.
ये हैं OTP और फिंगरप्रिंट, आप इनमें से किसी एक का यूज अपनी सुविधा के अनुसार करें.
अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा.
ये दोनों क्रिएट करने के बाद DigiLocker को लॉग-इन करके यूज कर सकते हैं.

डॉक्यूमेंट अपलोड करने का प्रोसेस जानें
DigiLocker को लॉग-इन करें, वहां पर आपको पर्सनल अकाउंट में दो सेक्शन मिलेंगे. पहले सेक्शन में अलग-अलग सरकारी एजेंसियों द्वारा इश्यूड सर्टिफिकेट, उनके यूआरएल(लिंक), जारी करने की तारीख और शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा जबकि दूसरे सेक्शन में आपने जो सर्टिफिकेट अपलोड किए हैं उनका ब्रीफ में डिटेल्स और शेयर के साथ ई-साइन का ऑप्शन मिलेगा. इनमें से डॉक्यूमेंट अपलोड करने का सही ऑप्शन चुनें. अगर सर्टिफिकेट अपलोड करना है तो माई सर्टिफिकेट पर क्लिक करें जिसके बाद अपलोड डॉक्युमेंट पर क्लिक कर अपने सर्टिफिकेट को चुन सकते हैं. यहां पर मांगी गई सारी इंफॉर्मेशन भरें और इस तरह अपने सारे डक्यूमेंट डिजिटल लॉकर में अपलोड कर लें जिससे भविष्य में पेपर डॉक्यूमेंट इकट्ठे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें

Fixed Deposit: इन बैंकों में एफडी पर मिल रहा 6.30 फीसदी तक का ब्याज, आम FD से ज्यादा रिटर्न ऐसे कमाएं

ATM Cash Withdrawal Charge: 1 जनवरी से ATM से कैश विड्रॉल महंगा, जानें नए चार्ज और आप पर क्या असर होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ चीनी बेचने से नहीं चलेगा काम', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
'सिर्फ चीनी बेचने से नहीं चलेगा काम', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
बैंक देर से क्रेडिट करता है आपकी सैलरी तो क्या उसपर लगता है जुर्माना?
बैंक देर से क्रेडिट करता है आपकी सैलरी तो क्या उसपर लगता है जुर्माना?
26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें आपके शहर में RBI ने छुट्टी दी है या नहीं
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें आपके शहर में RBI ने छुट्टी दी है या नहीं

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget