एक्सप्लोरर

ATM Cash Withdrawal Charge: 1 जनवरी से ATM से कैश विड्रॉल महंगा, जानें नए चार्ज और आप पर क्या असर होगा

ATM Cash Withdrawal Charge Increased: नया साल आने वाला है और 2022 शुरु होने से पहले ही ग्राहकों को कुछ सेवाओं पर ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार होना होगा. एटीएम से कैश निकालना भी महंगा होगा, जानें खबर.

ATM Cash Withdrawal Charge: एटीएम से पैसा निकालने वाले बैंक ग्राहकों को 1 जनवरी से एटीएम इस्तेमाल करने पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नए नियम को जारी कर दिया है जिसके तहत उसने बैंकों को आने वाली 1 जनवरी 2022 से एटीएम के ट्रांजेक्शन पर लगने वाले शुल्क को बढ़ाने की इजाजत दे दी है. इसका नतीजा ये होगा कि आपको एटीएम से कैश निकालना या कोई और ट्रांजेक्शन करना महंगा हो जाएगा. इस खबर की पूरी डिटेल्स यहां जानें :-

क्या होने वाली हैं नई ट्रांजेक्शन लिमिट्स 
RBI ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से फ्री मंथली लिमिट के बाद ATM ट्रांजेक्शन पर लगाए जा रहे चार्जेज में इजाफा करने के लिए मंजूरी दे दी है. 1 जनवरी से एटीएम के मुफ्त ट्रांजेक्शन के अलावा कैश निकालेंगे तो आपको बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा. नए साल की पहली सुबह से प्रभावी होने वाले इस नियम के तहत एटीएम में फ्री लिमिट के ऊपर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन फीस 21 रुपये होगी जो पहले 20 रुपये थी. अगर आप फ्री ट्रांजेक्शन से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो आपको 20 रुपये की जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन खर्च करने होंगे. इसके अलावा ग्राहकों को इस पर जीएसटी भी देना होगा. आरबीआई ने सर्कुलर जारी कर इस बारे में जानकारी 4 दिन पहले ही दे दी है. 

कितने मिलते हैं आपको एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन
बैंक के कस्टमर्स को एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते हैं. इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों ही तरह के ट्रांजेक्शन शामिल रहेंगे. मेट्रो शहर में रहने वाले बैंक ग्राहक अन्य बैंक के एटीएम से हर महीने तीन बार फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. अन्य शहरों के ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से भी हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. अगर कोई टैक्स लागू होता है तो वह इस चार्ज से अलग वसूला जाएगा. 31 दिसंबर तक आपको 20 रुपये चार्ज के अलावा टैक्स लगेगा लेकिन नए साल से 21 रुपये का चार्ज और उस पर लागू टैक्स देना होगा.

आप पर क्या होगा असर
फिलहाल बैंक अपने कस्टमर्स को एटीएम से एक महीने में पांच फ्री ट्रांजेक्शन देते हैं जिनमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के ट्रांजेक्शन शामिल हैं. बैंकों की ये सर्विस आगे भी जारी रहेगी तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर ग्राहकों का काम इन्हीं फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट्स के अंदर हो जाता है.

इंटरचेंज ट्रांजेक्शन फीस भी बढ़ेगी
एक और बदलाव के बारे में आपको जानना चाहिए जिसके तहत बैंकों में प्रति ट्रांजैक्शन इंटरचेंज फीस को बढ़ाने की भी इजाजत दे दी गई है. फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इस चार्ज को 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है. नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इंटरचेंज फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है. 

Axis Bank ने देनी शुरू कर दी जानकारी
RBI की मंजूरी के बाद प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को जानकारी देनी शुरू कर दी है. इसके तहत कस्टमर्स को SMS भेजा जा रहा है. एसएमएस में साफ लिखा गया है कि एक्सिस बैंक या दूसरे बैंक के एटीएम से तय फ्री लिमिट के बाद किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर 21 रुपये का चार्ज और जीएसटी देना होगा. पहले ये 20 रुपये था जो एक जनवरी, 2022 से 21 रुपये किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

Metro Brands IPO: 10 दिसंबर को खुलेगा राकेश झुनझुनवाला निवेशित मेट्रो ब्रांड्स का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल्स

Gold Silver Rate Today: आज कम हुए सोने और चांदी के दाम, जानिए आपको कितने सस्ते मिलेंगे, यहां जानें रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget