एक्सप्लोरर

Fixed Deposit: इन बैंकों में एफडी पर मिल रहा 6.30 फीसदी तक का ब्याज, आम FD से ज्यादा रिटर्न ऐसे कमाएं

Tax Saving FD Interest Rates: अगर आप अच्छे रिटर्न के लिए बैंक एफडी में पैसा रखना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक अलग ऑप्शन भी है. टैक्स सेविंग बैंक एफडी में आम एफडी से ज्यादा बेहतर ब्याज दर ले सकते हैं.

Fixed Deposit Interest: आजकल के समय में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर भी निवेशकों को बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं मिल रहा है. 4.9 फीसदी से लेकर 5 फीसदी या 5.35 फीसदी तक अधिकतम ब्याज मिल पा रहा है तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एफडी अब निवेश का आकर्षक विकल्प नहीं रह गई हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे बैंकों के बारे में जो टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 6.30 फीसदी तक का रिटर्न भी दे रहे हैं. ऐसे बैंकों में एफडी कराना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

छोटे निजी बैंकों में मिल रही ये सुविधा
बैंक बाजार पर हाल ही में एक रिपोर्ट पब्लिश हुई है जिसके मुताबिक कुछ बैंक टैक्स सेविंग एफडी स्कीम्स पर 6.30 फीसदी तक का अट्रेक्टिव इंटरेस्ट दे रहे रहे हैं. अब जानें कि कौनसे बैंक हैं जो इनपर अच्छा ब्याज दिला रहे हैं. इनकी सबसे बड़ी शर्त ये होती है कि इसमें पांच साल का लॉकइन पीरियड होता है और इससे पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं. लिहाजा ये पैसे की जरूरत के समय के विकल्प के बजाए वैल्थ क्रिएशन के लिए ज्यादा मुफीद है.

RBL Bank
निजी सेक्टर का बैंक आरबीएल बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.30 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है.

Yes Bank
टैक्स सेविंग एफडी पर यस बैंक इस समय 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है जो सामान्य एफडी की तुलना में काफी आकर्षक कहा जा सकता है.

IDFC First Bank
ये बैंक 6 फीसदी तक का ब्याज टैक्स सेविंग एफडी पर दे रहा है. इस बैंक को आपने इस साल 'कौन बनेगा करोड़पति' में स्पॉन्सर के रूप में देखा होगा और इसी के जरिए कंटेस्टेंट के खाते में पैसा भेजे जाने का प्रोसेस दिखाया जाता है. 

IndusInd Bank
ये बैंक भी टैक्स सेविंग एफडी पर 6 फीसदी का आकर्षक ब्याज दे रहा है. ये बैंक भी निजी क्षेत्र में अच्छा स्थान रखता है तो इसमें निवेश के लिए सोच सकते हैं.

DCB Bank
DCB Bank टैक्स सेविंग एफडी पर डीसीबी बैंक 5.95 फीसदी का ब्याज दे रहा है.

Axis Bank
एक्सिस बैंक भी टैक्स सेविंग एफडी पर अच्छा 5.75 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. आप एक्सिस बैंक के इस प्रोडक्ट में निवेश कर सकते हैं.

टैक्स सेविंग एफडी की खास बात
जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि टैक्स सेविंग एफडी आपको टैक्स पर भी बचत करा सकती हैं क्योंकि ये आयकर की धारा 80सी के अंतर्गत आ जाती है. साथ ही इस पर मिलने वाले ब्याज को तो आपने देख ही लिया है, तो ये आपको लिए दोहरे फायदे का सौदा हो सकती है.

ये भी पढ़ें

ATM Cash Withdrawal Charge: 1 जनवरी से ATM से कैश विड्रॉल महंगा, जानें नए चार्ज और आप पर क्या असर होगा

Metro Brands IPO: 10 दिसंबर को खुलेगा राकेश झुनझुनवाला निवेशित मेट्रो ब्रांड्स का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget