एक्सप्लोरर

आपको पता भी नहीं चलेगा और सोना पहुंचेगा आपके घर, लगेंगे बस 10 मिनट-आएगा गोल्ड फटाफट

Dhanteras Gold Silver Coin Shopping: धनतेरस के दिन अगर कार्यों में फंसे हुए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और आपके घर पर ही सोने-चांदी के सिक्कों के रूप में शुभ खरीदारी हो जाएगी.

Dhanteras Gold Coin Shopping: धनतेरस 2024 आज मनाया जा रहा है और लोग अब खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं. धनतेरस के दिन सोने-चांदी से लेकर गाड़ियां-कपड़े, इलेक्ट्रोनिक्स, बर्तन आदि तमाम तरह की वस्तुएं खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में दिखाई देती है. इस समय जहां ऑनलाइन खरीदारी से दुकानों पर जाकर खरीदारी करने के चलन में गिरावट आई है लेकिन धीरे-धीरे लोग फिजिकल खरीदारी करने में भी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं.

आजकल की दफ्तर और कार्यों-बीमारियों से घिरी हुए जीवन में ऐसे कई लोग हैं जो धनतेरस के दिन शॉपिंग करने घर से बाहर नहीं जा पाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग एक वरदान की तरह काम करती है. अब तो सोना-चांदी खरीदने का ऑप्शन भी ग्राहकों को मिल गया है और इसके जरिए आप घर बैठे सोना-चांदी के सिक्के, बिस्किट वगैरह मंगवा सकते हैं. यानी आपको पता भी नहीं चलेगा और सोना बस 10 मिनट में फटाफट आपके घर पहुंच जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे आप घर बैठे खाना, सामान या अन्य चीजों की होम डिलिवरी लेते हैं तो इसी तरह की खरीदारी गोल्ड और सिल्वर की भी हो सकती है.

Dhanteras Gold Silver Rate: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदें तो पहले जानें गोल्ड रेट, जानकर लें फैसला

स्विगी, ब्लिंकिट और बिग बास्केट पहुंचा रहे 10 मिनट में सोना 

धनतेरस के दिन स्विगी, ब्लिंकिट और बिग बास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आपके लिए सोने-चांदी के सिक्के से लेकर बिस्किट और 0.50 ग्राम के सोने के सिक्के तक की होम डिलीवरी कर सकते हैं. 

बिग बास्केट तनिष्क के साथ मिलकर करा रहा गोल्ड-सिल्वर की होम डिलीवरी

बिग बास्केट ने गोल्ड-सिल्वर के बड़े ब्रांड तनिष्क के साथ हाथ मिलाया है और धनतेरस के दिन आप सोने और चांदी के सिक्के घर बैठे मंगवा सकते हैं. इसके जरिए आप तनिष्क ब्रांड के लक्ष्मी-गणेश के (999.9 प्योरिटी) वाले चांदी के सिक्के, तनिष्क का 22 कैरेट गोल्ड कॉइन जो 1 ग्राम का होता है-आप मंगवा सकते हैं. इसके साथ ही 22 कैरेट गोल्ड कॉइन जिस पर देवी लक्ष्मी के मोटिफ वाला डिजाइन होता है वो भी आप 1 ग्राम के वजन में मंगवा सकते हैं. ये सब आपके घर पर 10 मिनट में आ सकते हैं. क्या आपने सोचा था कि 10 मिनट के अंदर आपकी सोने-चांदी की खरीदारी पूरी हो जाएगी... अगर नहीं तो अब ये सच हो रहा है...

स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट के जरिए खरीदें गोल्ड कॉइन

ब्लिंकिट के जरिए गोल्ड कॉइन खरीदने पर तो आपको 10 मिनट भी इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि ये कुछ जगहों पर 8 मिनट में भी सोने-चांदी के सिक्कों की डिलिवरी करने का दावा करता है. ब्लिंकिट के ऐप पर तमाम तरह के सोने-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं. इसी तर्ज पर फूड डिलिवरी के साथ क्विक-कॉमर्स के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट भी अपने ग्राहकों को गोल्ड-सिल्वर के कॉइन 10-15 मिनट के अंदर डिलिवर कर रही है. 

अमेजन के जरिए भी खरीद सकते हैं

अमेजन के जरिए भी आप गोल्ड-सिल्वर के सिक्के खरीद सकते हैं और यहां पर आपको काफी सारे ज्वैलरी ब्रांड और ज्वैलर्स के बड़े-बड़े ब्रांड के सिक्के-बिस्किट खरीदने का मौका मिल सकता है. कल्याण ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर. बैंगलोर रिफाइनरी, MMTC-PAMP, मुथूट, पीसी चंद्रा ज्वैलर्स के गोल्ड-सिल्वर के सिक्के खरीदने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें

धनतेरस पर जा रहे गोल्ड खरीदने तो खुद जांचें कि सोना असली है या नहीं, ये 4 बातें भी ध्यान रखना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget