एक्सप्लोरर

नोटबंदी से सिर्फ 72,800 करोड़ का फायदा मिलने का अनुमान: मोतीलाल ओसवाल

नई दिल्ली: नोटबंदी से लाखों करोड़ रुपये के राजकोषीय और टैक्स बेनेफिट के दावों के बीच एक घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने आज कहा कि सरकार को इससे सिर्फ 72,800 करोड़ रुपये का ही फायदा होने की उम्मीद है. इनमें 32,800 करोड़ रुपये टैक्स से और जुर्माने से मिलेंगे. वहीं 40,000 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बोनस के ट्रांसफर से मिलेंगे.

नोटबंदी का समर्थन करने वाले अर्थशास्त्री और विश्लेषक इस कदम के शुरुआती दिनों में दावा कर रहे थे कि चलन से बाहर किए गए 15.55 लाख करोड़ रुपये से कम से कम 20 फीसदी प्रणाली में वापस नहीं लौटेंगे. इससे रिजर्व बैंक को इस राशि को अपने बही खाते से हटाने में मदद मिलेगी. ऐसे में होने वाले लाभ को रिजर्व बैंक बोनस के रूप में सरकार को स्थानांतरित कर सकेगा.

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 8 नवंबर को 15.55 लाख करोड़ रुपये के 500 और 1,000 के नोट बंद किए गए. वहीं सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में रिजर्व बैंक ने कहा है कि बंद किए गए नोट 20.51 लाख करोड़ रुपये के हैं. हालांकि घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह शुरुआती अनुमानों की तुलना में काफी कम, 40,000 करोड़ रुपये ही होगा. इसका मतलब है कि रद्द की गई मुद्रा का 3.5 फीसदी सिस्टम में वापस नहीं लौटेगा या कालाधन होगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक ने 10 दिसंबर के बाद जमा किए गए नोटों का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया है, लेकिन चलन में मौजूद मुद्रा और 19 दिसंबर तक आपूर्ति किए गए नोटों की ऑफिशियल डेटा की गणना से पता चलता है कि 15 लाख करोड़ रुपये प्रणाली में वापस लौट आए हैं. ऐसे में रिजर्व बैंक अधिकतम 40,000 करोड़ रुपये सरकार को स्थानांतरित कर सकता है. इसे अगले वित्त वर्ष की सरकार की गैर कर प्राप्तियों में शामिल किया जा सकता है. इसमें कहा गया है कि 32,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स और 40,000 करोड़ रुपये का गैर टैक्सीय राजस्व सरकार को अगले साल मिलेगा. इस तरह सरकार को 72,800 करोड़ रुपये मिलेंगे.

हालांकि, ब्रोकिंग कंपनी का यह आकलन 19 दिसंबर तक प्रणाली में वापस लौटी करेंसी के आधार पर है. अभी तक ना तो रिजर्व बैंक और न ही सरकार ने यह बताया है कि सिस्टम में कितना पैसा लौटा है. ब्रोकरेज के अनुमान के अनुसार आयकर विभाग सिर्फ 28,500 करोड़ रुपये के कालेधन का ही पता लगा सकता हैं यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित की जाने वाली आय का करीब 50 फीसदी बैठता है. इससे टैक्स प्राप्तियां 24,200 करोड़ रुपये रहेंगी.

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत स्वैच्छिक घोषणा और बिना स्वैच्छिक घोषणा से व्यक्तिगत कर आधार में 57,000 ऐसे लोग जुड़ेंगे जिनकी सालाना आय एक करोड़ रुपये से अधिक है. इससे व्यक्तिगत टैक्स के रूप में 8,600 करोड़ रुपये और जुटाए जा सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि कुल मिलाकर नोटबंदी से सरकार को 2017-18 में 32,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget