एक्सप्लोरर

Demat Account: कैसे खुलवाए डीमैट अकाउंट? जानें इसके लिए अप्लाई करने का आसान प्रोसेस

Demat Account: शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए डीमैट खाता होना आवश्यक है. अगर आप भी डीमैट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो हम उसका तरीका बता रहे हैं.

Demat Account Opening Process: स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट खाता (Demat Account) होना आवश्यक है. बिना इसके आप किसी भी आईपीओ में पैसा नहीं लगा सकते हैं. इसके साथ ही  म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटी आदि खरीद-बिक्री भी डीमैट खाते की जरूरत पड़ती है. इस खाते को किसी भी डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) के जरिए खुलवाया जा सकता है. ऐसे में सबसे पहले मन यह सवाल उठता है कि डीमैट खाता क्या है. यह एक खाता बैंक अकाउंट (Bank Account) की तरह ही होता है जहां आप अपने शेयरों को खरीदने सेव करके रख सकते हैं. वहीं बैंक अकाउंट में लोग पैसे रखते हैं. किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने के लिए डीमैट खाते की अनिवार्यता है. आइए जानते हैं कि इस खाते को किस तरह से ओपन किया जा सकता है.

डीमैट खाता खोलने के प्रोसेस के बारे में जानें-

डीमैट अकाउंट खोलने (Demat Account Opening) के लिए निवेशकों को सबसे पहले एक वैलिड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) चुनना होगा. यह डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट कोई भी बैंक हो सकता है. इसके अलावा डीपी ब्रोकर या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन भी हो सकता है. अलग-अलग डीपी का ब्रोकरेज चार्जेज, एनुअल चार्ज अलग-अलग होता है. आप डीमैट खाता खोलने के लिए सबसे पहले अपने DP का चुनाव करें. इसके बाद अकाउंट ओपनिंग के लिए एक फॉर्म फिल करके जमा करें.

डीमैट खाता खोलने के लिए चाहिए यह जरूरी डॉक्यूमेंट-

डीमैट खाता खोलने के लिए आपको आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), दो पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo) की आवश्यकता पड़ेगी. इसके साथ ही बैंक में आपको एक कैंसिल चेक भी देना होगा. फिर बैंक आपको एक एग्रीमेंट साइन करने को कहेगा. इस एग्रीमेंट को साइन करने से पहले इसे अच्छी तरह से पढ़ लें. इसके बाद बैंक आपका डीमैट खाता खोल देगा. फिर आपको एक Client ID मिल जाएगी जिसके जरिए आप अपने डीमैट अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको एक इंस्ट्रक्शन स्लिप भी मिलेगी जिसका इस्तेमाल आप शेयरों की खरीद और बिक्री के वक्त कर सकते हैं.

ऑनलाइन कैसे खुलेगा डीमैट खाता-

  • अगर आप घर बैठे डीमैट खाता ओपन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले उस DP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • इसके बाद Demat Account ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप अकाउंट ओपन करने के आगे के प्रोसेस को पूरा करें.
  • फिर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
  • इसके बाद खाता वेरीफाई करने के लिए आपको कॉल या मैसेज करेगा.
  • इसके बाद सारे डिटेल्स वेरिफाई किए जाएंगे. इसके बाद आपका डीमैट खाता एक्टिव हो जाएगा.
  • आखिरी में आपको बेनेफिशियरी ID या डीमैट अकाउंट नंबर मिल जाएगा.
  • अब इस खाते के जरिए आप शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: वायदा बाजार में आज सोने में दर्ज की जा रही बढ़त, चांदी लाल निशान पर कर रहा कारोबार, जानें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget