एक्सप्लोरर

DDA FLATS: दिल्ली में 18,000 सस्ते घरों के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा तरीका स्टेप-बाई-स्टेप

DDA Flats Application Process: दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में आप 18,000 घरों में से एक के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसका पूरा तरीका यहां बताया गया है जिसे आपको जानना चाहिए.

DDA FLATS: देश की राजधानी दिल्ली में घर लेने का सपना पूरा करना है तो आपके पास सुनहरा मौका है. जैसे कि हमने आपको कल जानकारी दी थी कि आप रोहिणी, नरेला, वसंत कुंज, द्वारका और पश्चिम विहार में ये घर दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत ले सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इन फ्लैट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं-

इस खबर की पूरी जानकारी के लिए आप यहां पढ़ सकते हैं- 

DDA Flats: दिल्ली में 18,000 घरों की स्पेशल हाउसिंग स्कीम वो भी डिस्काउंट के साथ, कहां मिलेंगे कितने फ्लैट और रजिस्ट्रेशन फीस यहां जानें

DDA हाउसिंग स्कीम के लिए ऐसे अप्लाई करें

सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर जाएं और यहां डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 पर क्लिक करें. 

यहां जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.

आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसपर आपको PAN, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर वगेरह सारी डिटेल्स भरनी होंगी.

ये सारी डिटेल्स भरने के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा.

इस साइट पर लॉगिन करने के लिए आपका लॉगिन आईडी आपका PAN होगा और आपके पास हर बार एक ओटीपी आएगा जिसके जरिए आप लॉगिन कर पाएंगे.

सफलतापूर्वक लॉगिन करने पर आप जब एप्लीकेशन फॉर्म खोलेंगे तो आपको उसमें पर्सनल डिटेल्स , बैंक डिटेल्स, एड्रेस डिटेल्स और जॉइंट एप्लीकेंट डिटेल्स, फ्लैट के लिए जो कैटेगरी ले रहे हैं वो और लोकेशन की प्रीफरेंस देनी होगी.

अपने फोटोग्राफ की स्कैंड इमेज के साथ आपको एप्लीकेंट के सिग्नेचर और अगर कोई जॉइंट एप्लीकेंट है तो उसका भी साइन स्कैन कराकर अपने पास रखना होगा और जरूरत पड़ने पर साइट पर अपलोड करना होगा.

ये सब डिटेल्स भरने के बाद आप जब फाइनल सबमिशन करेंगे तो आपको नेट बैंकिंग के जरिए या NEFT या RTGS पेमेंट जो बैंक की शाखा के ई-चालान के जरिए किया हुआ हो, वो जमा करना होगा जो फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन अमाउंट के तौर पर भरा जाएगा.

अगर एप्लीकेंट ने NEFT/RTGS का विकल्प चुना है तो उन्हें ई-चालान के लिए किसी बैंक का चुनाव करना होगा और फिर उसे सबमिट करना होगा. चालान जेनरेट होने के बाद नेक्स्ट स्क्रीन पर आएगा और इसको लेकर रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करें.

अगर एप्लीकेंट ने नेटबैंकिंग का विकल्प चुना है तो उसे पहले बैंक का चुनाव करना होगा और इसके बाद उस बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.

जब पेमेंट हो जाए तो आपको एक एकनॉलिजमेंट स्लिप स्क्रीन पर मिलेगी और इसको आप संभाल कर भी रख लें (सॉफ्टकॉपी) में. इसके अलावा आपको 'माई पेमेंट' ऑप्शन में भी जाकर ये स्लिप मिल सकती है. 

DDA फ्लैट्स के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

एप्लीकेंट की आयु 18 साल होनी चाहिए और उसके पास या उसके जीवनसाथी के पास दिल्ली, नई दिल्ली या दिल्ली कैंटोमेंट एरिया में 67 वर्गमीटर से ज्यादा की रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए. ना ही एप्लीकेंट के अविवाहित बच्चों के पास इस तरह की कोई प्रॉपर्टी दिल्ली के शहरी इलाके में या बताए गए इलाके में होनी चाहिए.

एक उम्मीदवार केवल एक ही एप्लीकेशन फाइल कर सकता है. 

एक पति और पत्नी दोनों ही अलग-अलग रूप से स्कीम के तहत घर के लिए एप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर दोनों का ड्रॉ में सेलेक्शन हो जाता है तो उनमें से केवल एक ही फ्लैट का हकदार बन सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजनेस करने वालों के पास होने ही चाहिए ये 2 सर्टिफिकेट, जरूरत पर मिलेगा पैसा
बिजनेस करने वालों के पास होने ही चाहिए ये 2 सर्टिफिकेट, जरूरत पर मिलेगा पैसा
300 रुपये का एक खीरा, 680 के टमाटर; जानें कहां इतनी महंगी मिल रही सब्जी?
300 रुपये का एक खीरा, 680 के टमाटर; जानें कहां इतनी महंगी मिल रही सब्जी?
31 अगस्त से 30 सितंबर, एक महीने में कितना सस्ता हुआ सोना? पिछले 5 दिन का हाल भी जानिए
31 अगस्त से 30 सितंबर, एक महीने में कितना सस्ता हुआ सोना? पिछले 5 दिन का हाल भी जानिए
2 अक्टूबर को No UPI Day मनाकर ही दम लेंगे व्यापारी, दिल्ली में उठी विरोध की चिंगारी
2 अक्टूबर को No UPI Day मनाकर ही दम लेंगे व्यापारी, दिल्ली में उठी विरोध की चिंगारी

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget