एक्सप्लोरर

DDA Flats: दिल्ली में 18,000 घरों की स्पेशल हाउसिंग स्कीम वो भी डिस्काउंट के साथ, कहां मिलेंगे कितने फ्लैट और रजिस्ट्रेशन फीस यहां जानें

DDA Special Housing Scheme: दिल्ली में घर लेने का सपना है तो इसके लिए आपके पास अच्छा मौका है क्योंकि डीडीए ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम निकाली है जो आपके बजट के मुताबिक घर दिलाने में मददगार साबित होगी.

DDA Flats Scheme: राजधानी दिल्ली (Delhi) और इसके आसपास रहने वालों के लिए दिल्ली में घर (Delhi Property) खरीदने का सपना ज्यादातर लोगों का होता है लेकिन प्रॉपर्टी इतनी महंगी है कि ये सपना कई बार अधूरा रह जाता है. अब आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) करीब 18,000 सस्ते घरों की स्पेशल हाउसिंग (Special Housing scheme) स्कीम लाया है.

किन इलाकों में मिलने वाले हैं ये घर
द्वारका, रोहिणी, जसोला, वसंत कुंज, पश्चिम विहार और नरेला में ये फ्लैट अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलॉट किए जाएंगे और इनमें हाई इनकम ग्रुप, मिड इनकम ग्रुप और इकनॉमिकली वीकर सेक्शन के अलावा लो इनकम ग्रुप के लिए भी फ्लैट देने की योजना है. ये फ्लैट मुख्य रूप से वो हैं जो पिछली हाउसिंग स्कीम में बिना बिके हुए रह गए थे और इस बार डिस्काउंट पर ऑफर किए जा रहे हैं.

यहां जानें फ्लैट्स की संख्या और इलाकों की डिटेल्स
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA)के मुताबिक इस स्कीम में 202 हाई इनकम ग्रुप फ्लैट्स जो 3बीएचके के हैं वो वसंत कुंज, जसोला, पश्चिम विहार और द्वारका में डिस्काउंट रेट पर दिए जाएंगे. इसके अलावा तीन 2बीएचके फ्लैट जो हाई इनकम ग्रुप के लिए हैं वो वसंत कुंज में उपलब्ध होंगे. वहीं द्वारका, नरेला और रोहणी में 2 बीएचके फ्लैट उपलब्ध होंगे जो मिड इनकम ग्रुप के लिए हैं और इनकी संख्या 976 होगी. इसके अलावा 11,452 लो इनकम ग्रुप वाले 1 बीएचके फ्लैट दिए जाएंगे और 5702 फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) यानी इकनॉमिकली वीक सेक्शन या जनता फ्लैट्स के तौर पर रखे जाएंगे.

जानें रजिस्ट्रेशन फीस
EWS के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस 25,000 होगी और एप्लीकेशन प्रोसेसिंग फीस 2000 होगी जो नॉन रिफंडेबल है.  इस तरह जनता या EWS के लिए कुल 27,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस होगी.
लो इनकम ग्रुप (LIG) के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस 1 लाख रुपये होगी और एप्लीकेशन प्रोसेसिंग फीस 2000 होगी जो नॉन रिफंडेबल है.  इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 2 हजार रुपये कुल फीस होगी.
मिड इनकम ग्रुप या (MIG) के लिए 2 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 2000 हजार रुपये नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस होगी जो कुल मिलाकर 2 लाख 2 हजार रुपये की फीस होगी.
हाई इनकम गॅुप (HIG) के लिए 2 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 2000 हजार रुपये नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस होगी जो कुल मिलाकर 2 लाख 2 हजार रुपये की फीस होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget