एक्सप्लोरर

DCX Systems IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को बंपर रिस्पॉन्स, आखिरी दिन 76 गुना सब्सक्राइब होकर बंद

DCX Systems IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला है कि आज इश्यू के आखिरी दिन 76 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. क्यूआईबी और रिटेल निवेशकों के दम पर ऐसा हुआ है.

DCX Systems IPO: केबल और वायर हार्नेस असेंबलीज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को बुधवार को इश्यू के आखिरी दिन 76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के आईपीओ को 1.45 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 101.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.

जानें कैटेगरी सहित आईपीओ को कितना मिला सब्सक्रिप्शन
पात्र संस्थागत खरीदार यानी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) सेगमेंट में सबसे अधिक 95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि रिटेल इंडीविजुएल इंवेस्टर्स यानी (आरआईआई) सेगमेंट में 65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) की कैटेगरी में सबसे कम 46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.

आईपीओ की डिटेल्स जानें
आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं जबकि इसके अलावा कंपनी 100 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश- ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी लेकर आई है. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 197-207 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. डीसीएक्स सिस्टम्स ने शुक्रवार को एंकर इंवेस्टर्स से 225 करोड़ रुपये जुटाए थे.

ग्रे मार्केट में 82 रुपये का प्रीमियम
बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में आज डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर 82 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखाई दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को लिस्ट होने की संभावना है. 

क्या करती है कंपनी
डीसीएक्स सिस्टम्स केबल्स और वायर हॉर्नेस असेंबलीज प्रोडक्ट्स बनाती है. बेंगलुरु के हाई-टेक डिफेंस एंड एयरोस्पेस पार्क एसईजेड में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के जरिए कंपनी कारोबार करती है. डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग कई ब्रोकरेज हाउसेस की तरफ से दी गई थी और इसके शानदार रिस्पॉन्स से साबित होता है कि कंपनी को लेकर निवेशकों में खूब उत्साह है.

ये भी पढ़ें

AirAsia India Takeover: एयर एशिया इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी टाटा के पास आई, एयर इंडिया को बेचा गया सारा हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget