एक्सप्लोरर

DA Hike: इस राज्य में पिछले साल से ही लागू होगा बढ़ा हुआ DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Dearness Allowance: राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी जुलाई, 2023 से लागू की है. इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को भारी भरकम एरियर मिल जाएगा.

Dearness Allowance: लोकसभा और कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश में जारी राजनीतिक उथलपुथल का दौर अब समाप्त हो गया है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही सभी राज्यों में भी सरकारें बन चुकी हैं. सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (Sikkim Krantikari Morcha) ने चुनावों में भारी जीत दर्ज की है. इसके साथ ही प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री बन गए हैं. पद संभालने के साथ ही उन्होंने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. सिक्किम में 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. यह फैसला जुलाई, 2023 से लागू होगा. इसके चलते कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लहर है. इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर दिया था.  

1 जुलाई, 2023 से लागू होगा फैसला, मिलेगा एरियर

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने न सिर्फ डीए में इजाफा किया है बल्कि इसे 1 जुलाई, 2023 से लागू करने का फैसला लिया है. इसका मतलब कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई, 2023 से ही बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा. सरकार के इस फैसले के चलते उन्हें अच्छी खासी रकम एरियर के तौर पर मिल जाएगी. प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में यह लोकप्रिय फैसला लिया है. राज्य में अब इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में इस पेमेंट के लिए सरकार को 174.6 करोड़ रुपये का इंतजाम करना होगा.

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बढ़ाया था डीए 

इससे पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली सरकार ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया था. उन्होंने भी डीए में इजाफे के फैसले को अप्रैल, 2024 से ही लागू कर दिया था. केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2024 को ही 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 46 फीसदी से 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी के उच्चतम स्तर पर ला दिया था. साथ ही पेंशनर्स को डिअरनेस रिलीफ (Dearness Relief) का लाभ दिया गया था. फिलहाल इन दोनों राज्यों के सरकारी कर्मचारियों को सरकार से एक बड़ा तोहफा मिला है. 

ये भी पढ़ें 

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के रेट में 3 रुपये का इजाफा, चुनाव खत्म होते ही इस राज्य में लोगों पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget