एक्सप्लोरर

Cyber Crime: कर्नाटक में चरम पर साइबर डाका, 11 महीनों में ही 2047 करोड़ किए साफ

Cyber Fraud: कर्नाटक में साइबर डाकुओं का खतरनाक साया फैलता जा रहा है. साइबर डाकू यहां के लोगों से हर घंटे सात लाख रुपये उड़ा ले रहे हैं.

Karnataka:  देश की आईटी राजधानी बेंगलुरू जहां भारत के सबसे अधिक आईटी स्मार्ट लोग भी रहते हैं, कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है. सबसे अधिक साइबर स्मार्ट लोगों के राज्य में जहां आईटी इंडस्ट्री दिन दूनी, रात चौगुनी प्रगति कर रही है, वहीं साइबर डाकुओं का खतरनाक साया भी फैलता जा रहा है. कई बार तो लगता है कि कन्नाडिगा (कर्नाटक के निवासी) साइबर डाके के शिकंजे में सिसक रहे हैं. साइबर डाकू यहां के लोगों से हर घंटे सात लाख रुपये उड़ा ले रहे हैं. देश के आईटी हब में ऐसे लुटे-पिटे लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है. पिछले 11 महीने में ही साइबर अपराधियों ने 20,875 लोगों को शिकार बनाया है. इन लोगों की मेहनत की कमाई पर 2047 करोड़ 20 लाख का डाका डाला है. पिछले छह साल यानी जनवरी 2019 से नवंबर 2024 तक 3595 करोड़ 40 लाख रुपयों पर हाथ मार चुके हैं.

डिजिटल अरेस्ट से लेकर फेडेक्स स्कैम तक का है बोलबाला

कर्नाटक में साइबर डाकू तरह-तरह से वेश बदलकर लोगों को फांस रहे हैं. इनमें डिजिटल अरेस्ट से लेकर फेडेक्स स्कैम तक शामिल हैं. फेडेक्स स्कैम के तहत कॉल कर कहा जाता है कि आपके लिए भेजा गया सामान कस्टम क्लीयरेंस में फंस गया है. इसे छुड़ाने के लिए इतनी राशि की जरूरत है. भोले-भाले लोग इन धोखेबाजों की बातों के जाल में फंस जाते हैं. फिर जैसे ही ये पैसा भेजते हैं उनके लिए यह जी का जंजाल बन जाता है. क्योंकि, यह राशि कभी वापस नहीं आती है. वे जब एफआईआर कराते हैं तो पुलिस ऐसे लोगों की मूर्खता की मजाक उड़ाती है. इसके अलावा ओटीपी फ्रॉड से लेकर ट्रेडिंग स्कैम तक में लोग रोंगटे खड़े कर देने वाले धोखे के शिकार हो रहे हैं.

ओटीपी, पासवर्ड शेयर नहीं करने की सरकार दे रही हिदायत

साइबर अपराधियों से लुटे-पिटे लोगों को आगे से ओटीपी या पासवर्ड शेयर नहीं करने की हिदायत दी जाती है. पुलिस वाले भी ऐसा ही कर अपना काम पूरा मान लेते हैं. फिर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों में साइबर अपराध कर्नाटक के साथ ही पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Jeff Bezos: धनकुबेर जेफ बेजोस को अमेजन का खजाना उगलता है घंटे में 67 करोड़, सालाना वेतन से 100 गुना ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
दिल्ली में दीवाली बाद सस्ती होगी शराब, 7% तक गिर जाएंगे दाम
दिल्ली में दीवाली बाद सस्ती होगी शराब, 7% तक गिर जाएंगे दाम
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget