एक्सप्लोरर

Credit Card Statement: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट से मिलती हैं कई जानकारियां, ध्यान से पढ़ेंगे तो फायदे में रहेंगे

Credit Card Statement:  अगर आप क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समझ लेते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी को पकड़ सकते हैं.

Credit Card Statement: अगर आप अपनी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ध्यान से पढ़ते हैं तो जानते होंगे कि इसमें बहुत सी जरूरी जानकारियां मौजूद होती हैं. लेकिन कई लोग क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, इसकी एक वजह इसमें तकनीकी शब्दावली का होना भी है. जिसे समझना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समझ लेते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी को भी पकड़ सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट में होता है, और जिनमें कई जरूरी जानकारियां होती हैं:-

पेमेंट ड्यू डेट
पेमेंट ड्यू डेट क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान की आखिरी तारीख है. अगर आपने इस तारीख तक भुगतान नहीं किया तो आप पर दो तरह के चार्ज लगते हैं. पहला- आपको बकाया राशि पर ब्याज का भुगतान करना होता है और दूसरा - लेट पेमेंट फीस देनी पड़ती है.

मिनिमम अमाउंट ड्यू
अगर आप क्रेडिट कार्ड के पूरे बिल का भुगतान नहीं पाते हैं तो आपको उसके हिस्से का भुगतान कर सकते हैं इसे ही मिनिमम अमाउंट ड्यू कहते हैं. मिनिमम अमाउंट का भुगतान कर देने का फायदा यह होता है कि कोई लेट पेमेंट फीस नहीं लगती. हालांकि, कुछ समय के लिए, जब तक कि बाकी बचा बकाया बैलेंस आपकी स्टेटमेंट में रहता है, आपको उस पर ब्याज का भुगतान करना होगा.

क्रेडिट लिमिट
केडिट लिमिट का मतलब है कि क्रेडिट कार्डधारक एक निश्चित सीमा तक ही खर्च कर सकता है. स्टेटमेंट में तीन तरह की लिमिटी दिखती हैं. कुल क्रेडिट लिमिट, उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और कैश लिमिट. कुल क्रेडिट लिमिट- वह राशि है, जो आपको बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड पर दी गई है.  उपलब्ध क्रेडिट लिमिट- वह राशि है जो कार्ड पर खरीदारी करने के बाद बाकी बची है और जिसका आप अभी इस्तेमाल कर सकते हैं.  कार्ड यूजर्स को कुछ कैश लिमिट भी मिलती है जो कि क्रेडिट लिमिट का हिस्सा होती है.

रिवॉर्ड प्वॉइंट बैलेंस
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में रिवॉर्ड प्वॉइंट्स के साथ उसका स्टेटस भी दिखता है. आपको एक टेबल में पिछली साइकिल से आए रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की संख्या, वर्तमान बिलिंग साइकिल में कमाए गए प्वॉइंट्स और खत्म हो चुके प्वॉइंट्स दिए जाते हैं.

अकाउंट समरी
मंथली स्टेटमेंट में क्रेडिट कार्ड बैलेंस का एक सारांश होता है. इस सेक्शन में आपका ओपनिंग बैलेंस होगा, जो नए बिलिंग साइकिल शुरू होने पर आपके क्रेडिट कार्ड में मौजूद सीमा है. इसके साथ वर्तमान साइकिल में खर्च की गई राशि और कार्ड के लिए किए गए भुगतान के साथ वर्तमान बिलिंग साइकिल में लगे कोई अतिरिक्त चार्ज होंगे.

ट्रांजेक्शन डिटेल्स
आपके क्रेडिट कार्ड खाते में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ इसकी पूरी जानकारी ट्रांजेक्शन डिटेल्स में होती है. इस सेक्शन को ध्यान से चेक करना चाहिए और अगर कुछ गड़बड़ दिखती है तो तुरंत बैंक को सूचना देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: मीडिया सेक्टर में करना चाहते हैं निवेश, ये हैं एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टॉक

Multibagger Stock Tips: इस साल 125% बढ़ा है यह IT स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म ने भी दी खरीदने की सलाह, क्या आप लगाएंगे दांव?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI Guideline: 730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget