एक्सप्लोरर

Credit Card बिल और पर्सनल लोन के बोझ को ऐसे करें कम, एक्सपर्ट्स की ये सलाह बदल देगी आपकी जिंदगी

Credit Card bill: बदलती लाइफस्टाइल और जरूरतों के लिए बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि, कई मामलों में लोन का दबाव बहुत से लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • वित्तीय स्थिति समझें, बचे पैसे लोन चुकाने में लगाएं।
  • प्रीपेमेंट की योजना बनाएं, बैंक के नियमों को जानें।
  • क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाएं, मिनिमम ड्यू से बचें।
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट का 30-40% इस्तेमाल करें, कैश निकालने से बचें।

How to Reduce Card Loan Burden: बदलती लाइफस्टाइल और जरूरतों के लिए बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि, कई मामलों में समय के साथ क्रेडिट कार्ड का बढ़ता बिल और पर्सनल लोन का दबाव बहुत से लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. 

कर्ज के जाल में फंसने के बाद इसके बारे में पता चलता है. उस समय तक काफी देरी हो गई होती है. लेकिन सही प्लानिंग और कुछ आदतों को अपनाकर इस बोझ को कम किया जा सकता है. जिससे आपकी वित्तीय स्थिति फिर से पटरी पर लौट सकती है. आइए जानते हैं, इस मामले में एक्सपर्ट की क्या है राय?   

पर्सनल लोन के दबाव को कम करने के तरीके

1. एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी तरह के कर्ज को कम करने की शुरुआत से पहले अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति को ठीक से समझना जरूरी होता है. आपको यह देखना चाहिए कि जरूरी खर्च और इमरजेंसी फंड को सुरक्षित रखने के बाद कितना पैसा आपके पास बचता है. 

बचे हुए पैसों का इस्तेमाल लोन चुकाने में किया जा सकता है. ऐसा करने से आप धीरे-धीरे अपने कर्ज को कम कर सकते हैं.

2. प्रीपेमेंट के जरिए कर्ज जल्दी खत्म करने की प्लानिंग बनाई जा सकती है. पहले यह तय करना चाहिए कि आप हर महीने कितना अतिरिक्त भुगतान आराम से कर सकते हैं और कितने समय में लोन खत्म करना चाहते हैं.  

हालांकि, प्रीपेमेंट करने से पहले बैंक के नियमों की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए. बहुत से मामलों में प्रीपेमेंट पर अतिरिक्त भुगतान के नियम होते हैं. इसलिए जानकारी लेकर ही प्लानिंग करनी चाहिए.  

क्रेडिट कार्ड के बोझ से बचने के उपाय

1. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालो को एक्सपर्ट हर महीने पूरा बिल चुकाने की सलाह देते हैं. केवल “मिनिमम ड्यू” भरने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बाकी रकम पर भारी ब्याज जुड़ता रहता है. समय पर पूरा भुगतान करने से न सिर्फ अतिरिक्त चार्ज से बचाव होता है, बल्कि आपकी वित्तीय स्थिति भी धीरे-धीरे सुधरती है.

2. क्रेडिट कार्ड लिमिट के 30 से 40 प्रतिशत हिस्से तक का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ये आदत आपको जरूरत से ज्यादा और फिजूलखर्ची करने से रोकती है. एक्सपर्ट भी इस बात को समझाने का प्रयास करते रहते हैं. 

3. एटीएम से क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे निकालने से बचना चाहिए. क्योंकि इस पर तुरंत ही ऊंचा ब्याज लगना शुरू हो जाता है. इसलिए जब तक बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत न हो तब तक कैश निकासी नहीं करनी चाहिए. अगर संभव हो तो दूसरे विकल्पों को ट्राय करना भी एक अच्छा रास्ता हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: PF सब्सक्राइबर्स ध्यान दें! क्या वाकई मिलने वाला है 10% ब्याज? सरकार ने खुद बता दिया

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget