एक्सप्लोरर

Covid Economic Impact: गरीब देशों पर महामारी का हुआ ज्यादा असर, एक ही साल में हिल गया व्यापार

The Global Trade Paradigm: महामारी ने पूरी दुनिया पर गहरा असर डाला. हालांकि इसका असर सभी पर एक समान नहीं हुआ. अमीर देश इससे कम प्रभावित हुए, जबकि गरीब देशों पर बहुत ज्यादा असर हुआ...

कोरोना महामारी अब भले ही गुजरे दिनों की बात हो गई हो और इसके मामले पूरी दुनिया में बहुत कम रह गए हों, लेकिन अभी तक इसका असर खत्म नहीं हुआ है. महामारी के 2-3 सालों ने दुनिया पर इस तरह से असर डाला है कि उसकी भरपाई करने में कई साल लग जाएंगे. एक हालिया प्रकाशित पुस्तक की मानें तो महामारी के सबसे गहरे असर में से एक ये रहा कि इसने अमीर देशों और गरीब देशों की खाई चौड़ी कर दी.

2020 में इतना कम हुआ ट्रेड

अरुण कुमार की नई किताब ‘The Global Trade Paradigm: Rethinking International Business in the Post-Pandemic World’ में महामारी के असर को लेकर कई बातें बताई गई हैं. किताब के अनुसार, महामारी ने पूरी दुनिया में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों को बीमार किया और इसके चलते 64 लाख मौतें हुईं. इसके चलते महीनों तक लगे लॉकडाउन व अन्य पाबंदियों ने व्यापार को भी खूब प्रभावित किया. लेखक ने अंकटाड के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि 2020 में ग्लोबल ट्रेड में 2.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 9 फीसदी की गिरावट आई.

2021 में तेजी से हुई रिकवरी

बकौल अरुण कुमार, भले ही ट्रेड में यह गिरावट पहले के अनुमानों से कम रही, लेकिन इसके बाद भी इसने बहुत ज्यादा प्रभावित किया. इससे पहले अनुमानों में कहा जा रहा था कि महामारी के चलते 2020 में वैश्विक बाजार में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ सकती है. उसके बाद साल 2021 में व्यापार में तेज रिकवरी दिखी. 2021 में ग्लोबल ट्रेड 28.5 ट्रिलियन डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जो महामारी से पहले के स्तर की तुलना में करीब 13 फीसदी ज्यादा था.

विकसित देशों की पूरी रिकवरी

इस रिकवरी के ट्रेंड में जो चिंताजनक बात सामने आई, वह ये कि इसकी रफ्तार एक समान नहीं रही. किताब के अनुसार, 2020 में जो गिरावट आई थी, उसकी रफ्तार पूरी दुनिया में लगभग एक समान थी. विकसित देशों के आयात और निर्यात में 2020 में 10 फीसदी के आस-पास की गिरावट आई थी. अगले साल इनकी रिकवरी भी लगभग इतनी ही रही.

इन देशों को सबसे ज्यादा नुकसान

वहीं दूसरी विकसित देशों का व्यापार 2020 में 10-12 फीसदी कम हुआ था. अगले साल यानी 2021 में इनके निर्यात में 15 फीसदी की रिकवरी आई, जबकि आयात 12 फीसदी की दर से सुधरा. अल्प विकसित देशों की बात करें तो 2020 में इन्होंने 11 से 14 फीसदी की गिरावट का सामना किया, लेकिन 2021 में जब रिकवरी की बारी आई तो इनके निर्यात में महज 6 फीसदी की तेजी देखी गई, जबकि आयात 11 फीसदी की दर से बढ़ा.

ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज 2.50 फीसदी मजबूत, 4 फीसदी गिरा अडानी ग्रीन, ऐसी रही अन्य शेयरों की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget