एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी एंटरप्राइजेज 2.50 फीसदी मजबूत, 4 फीसदी गिरा अडानी ग्रीन, ऐसी रही अन्य शेयरों की शुरुआत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए इस महीने के ज्यादातर सेशन घाटे वाले ही साबित हुए हैं. अडानी समूह का कहना है कि उसके खिलाफ कुछ लोग जानबूझकर काम कर रहे हैं...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर पिछले 3 सप्ताह से चला आ रहा दबाव इस सप्ताह में हटता दिख रहा है. सप्ताह के पहले दिन की तरह आज बुधवार को भी अडानी समूह के शेयरों ने अच्छी शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में समूह के लगभग सारे शेयर ग्रीन जोन में हैं.

ये शेयर कर रहे हैं अगुवाई

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 3 फीसदी तक की तेजी दिख रही है. इस तरह से यह आज रिकवरी की अगुवाई कर रहा है. शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), और एनडीटीवी (NDTV) के भाव करीब 1-1 फीसदी मजबूत हैं.

सिर्फ इस 1 शेयर को नुकसान

वहीं दूसरी ओर शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रीन (Adani Green) ठीक-ठाक नुकसान में दिख रहा है. शुरुआत के चंद मिनटों के कारोबार में इसमें 4 फीसदी तक की गिरावट देखी गई. अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) सभी के भाव ग्रीन जोन में हैं.

सुबह 09:20 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2342.20 (2.65%)
अडानी ग्रीन 924.45 (-3.69%)
अडानी पोर्ट्स 727.65 (1.11%)
अडानी पावर 254.40 (0.49%)
अडानी ट्रांसमिशन 777.55 (0.51%)
अडानी विल्मर 409.85 (0.82%)
अडानी टोटल गैस 647.00 (0.98%)
एसीसी 1799.00 (0.56%)
अंबुजा सीमेंट 436.50 (0.61%)
एनडीटीवी

233.75 (0.93%)

खराब रहा है यह महीना

अडानी समूह के लिए यह महीना खराब साबित हुआ है. बीते 3 सप्ताह के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि अच्छी शुरुआत काम नहीं आई और कारोबार समाप्त होते-होते अडानी समूह के ज्यादातर शेयर लुढ़क गए. हालांकि इस सप्ताह तस्वीर थोड़ी बदली नजर आ रही है. सप्ताह के पहले दिन अडानी समूह के शेयरों ने अच्छा परफॉर्म किया था और इनके भाव में 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई थी.

अडानी समूह ने लगाया ये आरोप

पिछले सप्ताह ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी ने अडानी समूह के ऊपर हिंडनबर्ग के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू की है. इसके बाद अडानी के शेयरों में खूब बिकवाली हुई थी. बाद में अडानी समूह ने इस बारे में बताया कि उसे ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. अडानी समूह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निहित स्वार्थों के चलते उसके खिलाफ काम कर रहे हैं.

घरेलू बाजार की शानदार शुरुआत

आज के कारोबार में घरेलू बाजार ने शानदार शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 600 अंक से ज्यादा की मजबूती में है और 63,600 अंक के पास कारोबार कर रहा है. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी करीब 1 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: क्या होता है बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, जो गिरे बाजार में भी बचाता है निवेशकों का पैसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget