एक्सप्लोरर

मंदी की मार, सामानों के छोटे और सस्ते पैक ला रही हैं कंज्यूमर कंपनियां

लोगों की घटी कमाई से मांग में कमी और त्योहारी सीजन में प्राइस वॉर से बचने के लिए कंज्यूमर गुड्स अपने प्रीमियम प्रोडक्ट के सस्ते वैरियंट उतार रही हैं.

कोरोनवायरस संक्रमण से पैदा आर्थिक मंदी ने त्योहारी सीजन में भी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों को बाजार में सस्ते सामान उतारने पर मजबूर कर दिया है. लोगों की घटी कमाई से मांग में कमी और त्योहारी सीजन में प्राइस वॉर से बचने के लिए कंज्यूमर गुड्स अपने प्रीमियम प्रोडक्ट के सस्ते वैरियंट उतार रही हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा चॉकलेट और बिस्कुट बेचने वाली कंज्यूमर गुड्स कंपनियां सस्ते दीवाली गिफ्ट बाजार में ला रही हैं.

हल्की ज्वैलरी से लेकर छोटे पैक वाले सस्ते चॉकलेट, बिस्कुट का दौर

ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क भी हल्के ज्वैलरी उतार रही है ताकि ग्राहकों को यह सस्ती पड़े. अल्कोहल और वेबरेज सेगमेंट में डील करने वाली कंपनियां प्रीमियम प्रोडक्ट छोटे और कम कीमत वाले पैकेट में पेश कर रही हैं. इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक ब्रिटानिया, आईटीसी और पार्ले का कहना है कि वह अपने बिस्कुट और कॉन्फेक्शनरी ब्रांड के कुछ सस्ते वैरियंट अर्बन मार्केट में उतार रही हैं. इन कंपनियों के मार्केटिंग प्रतिनिधियों का कहना है के वे उपभोक्ताओं की जरूरत और हालात को देखते हुए छोटे और अफोर्डेबल पैकेट उतार रहे हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा खरीदारी कर सकें. इन कदमों से फेस्टिव सीजन में सामानों के डिस्ट्रीब्यूशन में भी सुविधा होगी.

कई ब्रांड में दिख रही है डाउनट्रेडिंग

मार्केट रिसर्च फर्म नीलसन ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ज्यादा लोगों तक पहुंचने वाले कई ब्रांड में डाउनट्रेडिंग देखने को मिल रही है. पैक छोटे हो रहे हैं क्योंकि लोग अब जरूरी चीजों के अलावा दूसरी चीजों पर कम ही खर्च कर रहे हैं. ज्यादातर कंपनियां अब घटी हुई मांग के मुताबिक सस्ते पैक उतारने की तैयारी कर रही है. उदाहरण के लिए पार्ले मिलानो और हाइड एंड सिक के ऐसे पैक उतारने की योजना बना रही है जो पहले के पैकेट की तुलना में 30 से 40 फीसदी सस्ती हो. जो ग्राहक अब भी प्रीमियम प्रोडक्ट खरीद रहे हैं वे भी इसका छोटा पैक चाह रहे हैं ताकि यह सस्ता पड़े. यूरोमॉनिटर के एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि प्रीमियम प्रोडक्ट में यह उतार का दौर है.

गोल्ड की कीमत शिखर पर पहुंचकर अब लुढ़क रही है, ऐसे में जानिए- क्यों अभी सोना खरीदने का सही वक्त है?

त्योहारों से पहले सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, छुट्टियों के बदले मिलेगा कैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget