एक्सप्लोरर

Consumer Protection: कंपनियों ने की वादाखिलाफी या प्रॉडक्ट निकला खोटा तो ‘जागृति’ का ऐसे चलेगा डंडा

National Consumer Helpline: खरा कहकर खोटा देने वाली कंपनियों पर अब जागृति का डंडा चलेगा. कंपनियों के धोखे से आपके न्याय मिलने की उम्मीद अब वर्चुअल असिस्टेंट कायम रखेगा.

AI Assistant:  क्या किसी कंपनी ने पैसे के बदले किसी काम में आपको धोखा दिया है?  किसी प्रॉडक्ट के लिए किया गया दावा पूरा नहीं किया है? हो सकता है कि भुगतान के बदले किसी सर्विस का वादा भी खऱा नहीं उतरा हो. आप न्याय चाहते हैं. परंतु, लंबी सरकारी प्रक्रिया के झंझट से बचना चाहते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. खरा कहकर खोटा देने वाली कंपनियों पर अब जागृति का डंडा चलेगा. कंपनियों के धोखे से आपके न्याय मिलने की उम्मीद अब वर्चुअल असिस्टेंट कायम रखेगा. जागृति भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया जेनरेटिव एआई आधारित वर्चुअल असिस्टेंट है. यह घर बैठे आपकी शिकायत का आसानी से समाधान कराएगा. 

आपकी आवाज पहचानकर बता देगा शिकायत का स्टेटस

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म गपशप की मदद ली है. जागृति की सेवा पाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से खुद को ऑथेंटिकेट करना होगा. उसके बाद आप जागृति से बात कर सकेंगे. जागृति एक मिनट से कम समय में भी आपकी शिकायत दर्ज कर लेगा. वह आपकी आवाज को पहचान भी लेगा. अगली बार जागृति से बात करने पर वह आपको शिकायत का स्टेटस भी बता देगा. 

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में बड़ी पहल

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में यह भारत सरकार की बड़ी पहल है. इसे नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 का नाम दिया गया है. इसके तहत अलग-अलग भाषाओं में चैटबॉट का उपाय भी शामिल है. जागृति आपकी शिकायत संख्या बताने पर समाधान का स्टेटस भी ट्रैक करेगा. इसका मकसद लोगों को बिना किसी परेशानी के भारत सरकार से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करना है. साथ ही बातचीत के जरिए समस्याओं का आसान समाधान तलाशना है. गपशप के फाउंडर और सीईओ बीरूद सेठ ने बताया कि यह एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए हम सिस्टम में लोगों की उम्मीद को मजबूत कर सकते हैं. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 के जरिए जेनरेटिव एआई आधारित सेवाओं का विस्तार उपभोक्ताओं के शिकायत के समाधान के लिए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: PVR INOX Share: पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, अब पीवीआर आईनॉक्स दलाल स्ट्रीट पर करेगी धमाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget