एक्सप्लोरर

Fuel Price Cut: पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती से इंकार के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर, खरगे बोले - 'लूटखोरी पर नहीं है कोई लगाम'

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दामों में तेज गिरावट के बाद से ही पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती के कयास लगाये जाते रहे हैं. पर सरकार ने इससे इंकार किया है.

Petrol-Diesel Price Cut: दिसंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में ये खबर आई कि मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में बड़ी कटौती कर सकती है.  हालांकि नए साल में 3 जनवरी, 2024 को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Hardeep Singh Puri) ने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने कीमतों में कटौती की खबरों को अफवाह करार दे दिया. पेट्रोलियम मंत्री के इस बयान ने विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का हथियार दे दिया है. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़क रहे हैं पर मोदी सरकार की लूटखोरी पर कोई लगाम नहीं है.' उन्होंने आगे लिखा, मोदी जी के मंत्री खुद कह रहे हैं कि दाम घटाने को लेकर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) से कोई बात नहीं हुई है. मल्लिकार्जुन खरगे के मुताबिक 19 महीने में कच्चा तेल 31 फीसदी सस्ता हुआ है. तेल कंपनियों को एक लीटर पेट्रोल बेचने पर 8 से 10 रुपये लीटर और डीजल बेचने पर 3 से 4 रुपये लीटर का मुनाफा हो रहा है पर इसके बावजूद सरकार के मंत्री कह रहे कि दाम नहीं घटेंगे. 

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सूत्रों के हवाले ये ये खबर आई थी कि 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती पर विचार कर रही है. इसके लिए सरकारी तेल कंपनियों के साथ बातचीत भी चल रही है. पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती का भार सरकार और तेल कंपनियां बराबर उठाएंगी. तब ये भी कहा गया कि सरकार 10 रुपये प्रति लीटर ईंधन के दाम घटा सकती है जिससे खुदरा महंगाई दर को नीचे लाने में मदद मिलेगी जो नवंबर 2023 में 5.55 फीसदी रही थी. 

कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहे. खबर ये भी आई थी कि पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच दामों में कटौती के फॉर्मूले को लेकर बातचीत भी हुई है. हालांकि अब सरकार कीमतों में कटौती से इंकार कर रही है जिसपर विपक्ष हमलावर नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget