एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: पहले दिन आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, 39 रुपये बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, चेक करें अपने शहर के ताजे रेट

LPG Prices Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बदलाव आज 1 सितंबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गया है. आप यहां अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के ताजे भाव को चेक कर सकते हैं...

नए महीने की पहली तारीख को ही आम लोगों को महंगाई का नया झटका लग गया है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 सितंबर, रविवार से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं. राहत की बात है कि घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इन ग्राहकों पर आज से बढ़ा बोझ

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगभग 39 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है. हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के लिए है. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आपके शहर में आज से ये दाम

ताजी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1,691.50 रुपये हो गए हैं. इससे पहले अगस्त महीने में भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8-9 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. यानी लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं.

ताजी बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,802.50 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,644 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,855 रुपये होंगी.

लगातार 4 महीने कटौती के बाद बढ़ने लगे दाम

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार चार महीने से कटौती हो रही थी, लेकिन अब दो महीने से भाव बढ़ रहे हैं. अगस्त से पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगभग 30 रुपये की कटौती की गई थी. जून में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये की कटौती की गई थी. वहीं 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के भाव में 19 रुपये की कमी आई थी.

6 महीने से नहीं बदले घरेलू सिलेंडरों के दाम

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में मार्च के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था. उसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: महंगे कर्ज से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, आरबीआई गवर्नर बोले, महंगाई दर है टारगेट से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget