एक्सप्लोरर

महंगे कर्ज से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, आरबीआई गवर्नर बोले, महंगाई दर है टारगेट से ज्यादा

RBI Update: आरबीआई की एमपीसी बैठक में भी गवर्नर पॉलिसी रेट को बरकरार रखने के पक्ष में वोट किया था. उनका मानना था कि खाद्य महंगाई अभी भी चुनौती बनी हुई है.

RBI News Update: महंगे कर्ज और महंगी ईएमआई से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ने कहा है कि आर्थिक माहौल में अस्थिरता और महंगाई दर के 5 फीसदी के करीब होने के चलते ब्याज दरों में कटौती के बारे में कुछ भी बातें करना जल्दबाजी होगी.   

सीएनबीसी-टीवी18 को दिए इंटरव्यू में शक्तिकांत दास ने कहा, भारत समेत पूरे विश्व में आर्थिक हालात मौजूद समय में अनिश्चित बना हुआ है. ऐसे में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बात करना ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि खुदरा महंगाई दर अभी भी 5 फीसदी के करीब है. और जो सर्वे सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक महंगाई दर 5 फीसदी के करीब बना रह सकता है. ऐसे में ब्याज दरों में कटौती को लेकर कुछ भी बात करना जल्दबाजी होगा. आरबीआई गवर्नर ने कहा, मैं कोई गलत गाइडेंस नहीं दूंगा जिससे मार्केट प्लेयर्स, स्टेकहोल्डर्स और दूसरे लोग गलत ट्रेन की सवारी करने लगें. 

आरबीआई के इस रूख को लेकर गवर्नर ने कहा, इसकी वजह है. आरबीआई ने महंगाई दर को 4 फीसदी तक लाने का लक्ष्य तय किया हुआ है और फिलहाल महंगाई दर 5 फीसदी के करीब बना हुआ है. उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि इसमें कमी आएगी और कमी आने भी लगी है. लेकिन महंगाई घटने की रफ्तार बेहद धीमी है. शक्तिकांत दास ने कहा, अगर महंगाई दर के टारगेट के करीब जल्द लाना है तो मॉनिटरी पॉलिसी को और सख्त करना होगा. आरबीआई गवर्नर ने कहा, हमने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि हमें ग्रोथ और महंगाई के बीच बैलेंस रखना है और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे है. आरबीआई गवर्नर ने कहा, हम 4 फीसदी के लक्ष्य से काफी दूर हैं.  

आरबीआई ने 7 जून, 2024 को जारी किए गए मॉनिटरी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया था और रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकार रखा गया है. 12 जुलाई को खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित होंगे जिसपर बाजार की नजर रहेगी. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Jio: 2025 में होगी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की लिस्टिंग, जेफरीज बोली-RIL के स्टॉक में 15% का उछाल संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget