एक्सप्लोरर

बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट

सरकार ने सुरेश एन. पटेल की अध्यक्षता में बैंकिंग कमेटी बनाई. यह छह महीने में बैंकिंग नियमों, पूंजी, AI, साइबर सुरक्षा और कर्ज व्यवस्था में सुधार के सुझाव देगी. कमेटी छह माह में सुधारों का खाका देगी.

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बैंकिंग व्यवस्था की भूमिका काफी अहम मानी जाती है. ऐसे में सरकार अब इस क्षेत्र को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने की दिशा में काम कर रही है.

इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्टर की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. इस कमेटी की जिम्मेदारी भारतीय बैंकों को अधिक सक्षम बनाने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप सुधारों का सुझाव देना होगा.

बैंकिंग नियमों और कामकाज की होगी समीक्षा

समिति का एक प्रमुख काम भारत में बैंकों के मौजूदा कामकाज और वित्तीय नियमों का आकलन करना होगा. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही बेहतर बैंकिंग प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाएगा. साथ ही यह देखा जाएगा कि उनमें से किन तरीकों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार लागू किया जा सकता है.

पैनल कमर्शियल बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) और सहकारी बैंकों से जुड़े कानूनी और नियामकीय नियमों की भी समीक्षा करेगा. इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और ग्राहकों तथा कारोबारियों के लिए बैंकिंग सेवाओं को आसान करना है.

सुरेश एन. पटेल को सौंपी गई कमेटी की कमान

वित्त मंत्रालय की ओर से गठित इस समिति का नाम 'हाई लेवल कमेटी ऑन बैंकिंग फॉर विकसित भारत' रखा गया है. इसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल करेंगे. समिति में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू, इंडियन बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ पद्मजा चुंदुरू तथा RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन. एस. विश्वनाथन को सदस्य बनाया गया है.

इसके अलावा वित्तीय सेवा विभाग में बैंकिंग से जुड़े संयुक्त सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे. इस पैनल को अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है. इसका गठन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2026-27 में की गई घोषणा के बाद किया गया है.

AI और साइबर सुरक्षा भी एजेंडे में शामिल

बदलती तकनीक को देखते हुए बैंकिंग सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देना भी समिति के काम का हिस्सा होगा. पैनल इस बात का रोडमैप तैयार करेगा कि बैंक नई तकनीकों को किस तरह अपना सकते हैं. साथ ही डिजिटल बैंकिंग से जुड़े साइबर खतरों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों पर भी सुझाव दिए जाएंगे.

इसके अलावा बैंकों में कुशल कर्मचारियों की भर्ती, प्रशिक्षण और उनकी क्षमता बढ़ाने से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा, ताकि तकनीकी बदलावों के साथ बैंकिंग क्षेत्र का कार्यबल भी तैयार हो सके.

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को कर्ज देने की व्यवस्था भी होगी जांच के दायरे में

समिति प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग और लीड बैंक स्कीम की उपयोगिता का भी मूल्यांकन करेगी. इसके जरिए यह समझने की कोशिश होगी कि किसानों, छोटे कारोबारियों और अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों तक कर्ज पहुंचाने की मौजूदा व्यवस्था कितनी प्रभावी है. पैनल यह भी देखेगा कि बदलती आर्थिक जरूरतों के अनुसार ऋण वितरण को अधिक पारदर्शी, संतुलित और बेहतर बनाया जा सकता है या नहीं.

कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम भारतीय बैंकिंग सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. समिति की सिफारिशों के आधार पर आने वाले समय में बैंकिंग नियमों, तकनीक, पूंजी और कर्ज वितरण से जुड़े बदलावों का रास्ता तैयार हो सकता है.

बैंकों की पूंजी और कर्ज देने की क्षमता पर रहेगा जोर

कमेटी वित्तीय क्षेत्र की भविष्य की पूंजी संबंधी जरूरतों का भी आकलन करेगी. इसमें बैंक, डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की फंडिंग जरूरतों को शामिल किया जाएगा. समिति यह सुझाव देगी कि इन संस्थानों को लंबे समय तक पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराने के लिए कौन से विकल्प अपनाए जा सकते हैं.

इसके अलावा कारोबारियों को मिलने वाली पूंजी की लागत में अंतर का अध्ययन भी किया जाएगा. सरकार चाहती है कि ऐसे नीतिगत सुझाव सामने आएं, जिनसे निजी निवेश को बढ़ावा मिले और देश में आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके.

यह भी पढ़ें- सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट

यह भी देखें- 

 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद की सोसायटी में गिरेंगे 2 टावर, फ्लैट मालिकों को कितना मिलेगा मुआवजा?
गाजियाबाद की सोसायटी में गिरेंगे 2 टावर, फ्लैट मालिकों को कितना मिलेगा मुआवजा?
दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला
दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला
1 अप्रैल से आएंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, 1-1 अरब नोट छापेगा RBI
1 अप्रैल से आएंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, 1-1 अरब नोट छापेगा RBI
PNB बोला- FD-SB में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
PNB बोला- FD-SB में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget