एक्सप्लोरर

Cognizant: टल गई सैलरी हाइक, कॉग्निजेंट के कर्मचारियों को लगा झटका 

Cognizant Salary Hike: कॉग्निजेंट ने कहा है कि वह 3 साल में 4 बार सैलरी हाइक दे चुकी है. इसलिए इस बार कर्मचारियों को 1 अगस्त को सैलरी हाइक मिलेगी. 

Cognizant Salary Hike: अप्रैजल की उम्मीद लगाए बैठे दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है. नैस्डेक में लिस्टेड कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने सैलरी हाइक का फैसला 4 महीने के लिए टाल दिया है. वेतन में इजाफा अब अगस्त को किया जाएगा. कॉग्निजेंट ने कहा है कि उनके ज्यादातर कर्मचारियों को 3 साल के अंदर 4 बार सैलरी हाइक मिल चुकी है. इसलिए इस बार अप्रैल में उनका अप्रैजल नहीं किया गया. 

कॉग्निजेंट बोली- 3 साल में 4 बार दिया अप्रैजल   

इस फैसले को लेकर कॉग्निजेंट ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम अपने सभी कर्मचारियों के साथ खड़े हैं. हम कंपनी को आगे बढ़ाने में उनके कठिन परिश्रम की सराहना करते हैं. हमने उन्हें अक्टूबर 2021, अक्टूबर 2022 और अप्रैल 2023 में सैलरी हाइक दी थी. इस बार कर्मचारियों (Cognizant Employees) को थोड़ा इंतजार करना होगा और 1 अगस्त को उनका अप्रैजल किया जाएगा. 

कंपनी के भारत में 2.5 लाख कर्मचारी 

कॉग्निजेंट के दुनियाभर में 347,700 कर्मचारी हैं. इनमें से 2.5 लाख सिर्फ भारत में हैं. वेतन वृद्धि को टालने के पीछे आर्थिक सुस्ती को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है. अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.7 फीसदी घटकर 4.76 अरब डॉलर रहा था. इसके अलावा कंपनी की 2023 रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 के मुकाबले कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 7600 की कमी आई है. 

कॉग्निजेंट में एट्रीशन रेट घटा, हायरिंग में भी कटौती

आईटी और आउटसोर्सिंग कंपनी कॉग्निजेंट ने बताया था कि दिसंबर तिमाही में उनके कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1100 का इजाफा हुआ है. साथ ही कंपनी में एट्रीशन रेट भी साल 2023 में 13.8 फीसदी रह गया है. इससे पहले साल 2022 में यह लगभग दोगुना 25.6 फीसदी था. इस वजह से कंपनी ने हायरिंग में भी कटौती की है. शुक्रवार को आई रैंडस्टैड की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस साल देश में सैलरी हाइक 8 से 11 फीसदी तक रह सकती है. यह वेतन वृद्धि लगभग सभी सेक्टर में होने का अनुमान जताया गया था.    

ये भी पढ़ें 

Break Up Leave Policy: ब्रेक अप से उबरने के लिए ये कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget