एक्सप्लोरर

Break Up Leave Policy: ब्रेक अप से उबरने के लिए ये कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी छुट्टी

Fintech Firm StockGro: इस फिनटेक कंपनी ने कहा है कि नई लीव पॉलिसी के तहत छुट्टी लेने वालों से न कोई सवाल जवाब होंगे और न ही किसी प्रकार का सुबूत मांगा जाएगा.

Fintech Firm StockGro: आपने कई वजहों से अपनी कंपनी में छुट्टी ली होगी. कंपनियों में कर्मचारियों की सुविधा के लिए अलग-अलग तरह की लीव पॉलिसी लागू होती है. इसमें अर्न लीव, सिक लीव, कैजुअल लीव, ट्रेवल लीव, मैटरनिटी लीव और पैटर्निटी लीव जैसी कई तरह की छुट्टियां साल में आपको मिलती है. हालांकि, कुछ कारण ऐसे होते हैं, जिनके लिए छुट्टी मांगने में कर्मचारी को संकोच होता है और वो झूठ बोलकर भी छुट्टियां लेते हैं. मगर, अब भारत की एक फिनटेक कंपनी ने ऐसी अनूठी लीव पॉलिसी शुरू की है, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. यह कंपनी अपने कर्मचारियों को ब्रेक अप लीव (Break Up Leave) दे रही है. 

ब्रेक अप से उबरने में कर्मचारियों को करेगी सपोर्ट 

हम बात कर रहे हैं फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी स्टॉक ग्रो (StockGro) के बारे में.  स्टॉक ग्रो ने ब्रेक अप के कठिन दौर में अपने कर्मचारियों का सपोर्ट करने के लिए यह लीव पॉलिसी शुरू की है. कंपनी का कहना है कि ब्रेक अप लीव पॉलिसी से कर्मचारियों को रिश्ता टूटने के बाद कठिन समय के दौरान सुकून मिल सकेगा. यह अनूठी लीव पॉलिसी लॉन्च करते समय कंपनी ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों की फिक्र करते हैं. हमें उनके दर्द की समझ है. इस लीव पॉलिसी के जरिए हम कठिन वक्त में उनके साथ खड़ा रहना चाहते हैं.

कोई सवाल जवाब नहीं, न ही कोई सुबूत मांगेंगे 

नई पॉलिसी के तहत स्टॉक ग्रो के कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टी ले सकता है. उससे इस संबंध में कोई सवाल जवाब नहीं किए जाएंगे. न ही किसी तरह का सुबूत मांगा जाएगा. अगर कर्मचारी चाहे तो वह मैनेजमेंट से बात करके अपनी छुट्टी बढ़ा भी सकता है. कंपनी ने कहा कि इस लीव से उन्हें मानसिक शांति मिल सकेगी और वो वापस आकर बेहतर काम कर पाएंगे.

स्टॉक ग्रो एक प्रीमियम फिनटेक प्लेटफॉर्म है, जो ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट इंफॉर्मेशन देता है. कंपनी के पास लगभग 3 करोड़ यूजर्स हैं.

स्टॉक ग्रो की टीम एक परिवार की तरह 

स्टॉक ग्रो के फाउंडर अजय लखोटिया ने बताया कि अब हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत है. हम अपनी टीम को परिवार की तरह देखते हैं. इसलिए उनकी निजी जिंदगी में आए उथलपुथल में हम उनका साथ देना चाहते हैं. ब्रेक अप लीव पॉलिसी इन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है. स्टॉक ग्रो अपने कर्मचारियों को पूरा सपोर्ट करती है. हम चाहते हैं कि उन्हें इस समस्या से उबरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

ये भी पढ़ें 

Salary Hike: अच्छी सैलरी हाइक देने को तैयार इंडिया इंक, जूनियर्स को मिलेगी तवज्जो  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget