एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 1.53 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई, PNG के भी दाम घटे

आईजीएल दिल्ली में 9.5 लाख घरों में जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, करनाल और रेवाड़ी में करीब 5 लाख परिवारों को पीएनजी की आपूर्ति करती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में में सीएनजी और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में कटौती की गई है. नेचुरल गैस के दाम नीचे आने के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बताया कि दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.53 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुए हैं. वही नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में सीएनजी 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है. दिल्ली में सीएनजी का दाम अब घटकर 42.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है.

वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम अब 48.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगा. नई दरें आज से लागू हो गई हैं. मुजफ्फरनगर में अब सीएनजी का दाम 56.55 रुपये प्रति किलोग्राम रहेगा. करनाल और कैथल में यह 50.68 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 53.40 रुपये प्रति किलोग्राम और कानपुर जिले में 59.80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी.

इसके अलावा आईजीएल ने सभी शहरों में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में आज से कटौती की घोषणा की है. दिल्ली में पीएनजी का दाम 1.05 रुपये प्रति इकाई (एससीएम) घटाकर 28.55 रुपये से 27.50 रुपये प्रति इकाई कर दिया गया है. इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी का दाम एक रुपये घटकर 28.45 से 27.45 रुपये प्रति एससीएम पर आ गया है.

करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी के दाम 1.05 रुपये प्रति इकाई की कटौती के साथ 27.55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं. गुरुग्राम में पीएनजी की संशोधित कीमत 28.20 रुपये प्रति एससीएम तथा मुजफ्फरनगर में 32.75 रुपये प्रति एससीएम रहेगी. आईजीएल दिल्ली में 9.5 लाख घरों में जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, करनाल और रेवाड़ी में करीब 5 लाख परिवारों को पीएनजी की आपूर्ति करती है.

आईजीएल ने कहा है कि संशोधित मूल्य के साथ दिल्ली में कीमतों के मौजूदा स्तर पर पेट्रोल चालित वाहनों की तुलना में सीएनजी से चल रही वाहन 62 प्रतिशत से अधिक बचत की पेशकश करेगा. वहीं डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी वाहन 40 फीसदी बचत करेंगे.

पश्चिम बंगाल: TMC कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की रैली पर किया हमला, 7 लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप बोले-अमेरिका को महान बनाने के लिए वापस आना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget