एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: TMC कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की रैली पर किया हमला, 7 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में चुनावों के दौरान के हिंसा आम बात है. लेकिन यहां राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें हमेशा आती रहती हैं.

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी और सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. शनिवार को साउथ 24 परगना जिले के नोडाखली गांव में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया. बीजेपी कार्यकर्ता किसान बिल के समर्थन में रैली निकाल रहे थे. इस मामले में सात टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में चुनावों के दौरान के हिंसा आम बात है. लेकिन यहां राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें हमेशा आती रहती हैं. इससे पहले पिछले महीने दक्षिण 24 परगना के राधानगर बाजार में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प को रोकने के लिए मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

ममता बनर्जी ने निकाली रैली

दूसरी ओर शनिवार को हाथरस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली निकाली. ममता बनर्जी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी महामारी है जो सबसे ज्यादा अनुसूचित जातियों को प्रताड़ित करती है.

ममता बनर्जी ने रैली में कहा, 'मेरा हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने का मन कर रहा है. जो हुआ, वह निंदनीय है. अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जातियों के खिलाफ हो रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. मैं अपने अनुसूचित जाति के भाइयों और बहनों के साथ खड़ी रहूंगी. मेरे लिए मेरी जात मानवता है. मैं जाति और धर्म के आधार पर भेद करने में विश्वास नहीं करती.'

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ हो रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं.

हाथरस मामलाः पीड़िता के परिवार से मिलेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

कोटा: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget