एक्सप्लोरर

इस शहर में सबसे सस्ते रेट्स पर मिल रहे हैं घर, होम लोन के EMI पर ज्यादा नहीं हो रहा खर्च

Housing Affordability: रिजर्व बैंक के रेपो रेट घटाने के बाद मुंबई का अफोर्डेबिलिटी रेश्यो 50 परसेंट से गिरकर भले ही 48 परसेंट पर आ गया है, लेकिन यह अभी भी दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा है. 

Housing Affordability: RBI के इस साल रेपो रेट में कटौती के बाद होम लोन पर EMI भी सस्ती हुई है. इसके चलते साल 2025 के शुरुआती 6 महीनों में भारत के 8 बड़े शहरों में से घर खरीदने की अफोर्डेबिलिटी में भी सुधार हुआ है. नाइट फ्रैंक इंडिया के H1 2025 के लेटेस्ट अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स के मुताबिक, जिन शहरों में घर खरीदना सस्ता हुआ है उनमें अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता के भी नाम शामिल हैं. 

अहमदाबाद सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट 

इस इंडेक्स में देश के चुनिंदा शहरों में हाउसिंग अफोर्डेबिलिटी को ट्रैक किया गया. इससे पता चला कि देश के 8 प्रमुख शहरों में गुजरात का अहमदाबाद शहर सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट है. अहमदाबाद में लोग अपनी औसत आय का केवल 18 परसेंट ही होम लोन के EMI पर खर्च करते है. यह 40 परसेंट अफोर्डेबिलिटी लिमिट से भी काफी कम है, जिससे यह घर खरीदने वालों के लिए सबसे अधिक बजट फ्रेंडली शहर बनकर उभरा है. 

इस आधार पर किया जाता है कैलकुलेशन

बता दें कि किफायती हाउसिंग मार्केट का कैलकुलेशन ईएमआई/इनकम रेश्यो के आधार पर किया जाता है. यानी कि आपको जितनी सैलरी मिलती है उसका कितना परसेंट ईएमआई में जाता है. आमतौर पर मंथली इनकम का 40 परसेंट से अधिक ईएमआई भुगतान में नहीं जाना चाहिए. मान लीजिए कि आपकी सैलरी 50,000 है, तो EMI/Income रेश्यो के मुताबिक, 50,000 का 40 परसेंट 20,000 होगा, तो इतनी ही रकम होम लोन के ईएमआई पर जानी चाहिए. EMI/Income रेश्यो जितना ज्यादा होगा, उतना ही घर खरीदार पर दबाव बढ़ता जाएगा. 

दूसरे, तीसरे नंबर पर हैं ये शहर

इस इंडेक्स में 22 परसेंट अफोर्डेबिलिटी रेश्यो के साथ पुणे दूसरे और 23 परसेंट अफोर्डेबिलिटी रेश्यो के साथ कोलकाता तीसरे स्थान पर है. इंडेक्स में मुंबई को देश का सबसे महंगा शहर बताया गया है. यहां का अफोर्डेबिलिटी रेश्यो रिजर्व बैंक के रेपो रेट घटाने के बाद 50 परसेंट से गिरकर भले ही 48 परसेंट पर आ गया है, लेकिन यह अभी भी दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा है. इंडेक्स से पता चला है कि नेशनल कैपिटल रीजन  (NCR) में अब अपनी आय का 28 परसेंट हिस्सा ईएमआई पर खर्च कर रहे हैं. इसी तरह से हैदराबाद का ईएमआई/इनकम रेश्यो 30 परसेंट है. 

ये भी पढ़ें: 

0.12 रुपये के शेयर ने चौंकाया, पांच साल में 1 लाख के बना दिए 3.32 करोड़; मालामाल हुए निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget