एक्सप्लोरर

1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, बैंकिंग से लेकर टैक्स और पोस्ट ऑफिस के बदलेंगे नियम

1st April 2022: 1 अप्रैल 2022 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है. ऐसे में आपके पैसों से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं तो आप 1 तारीख आने से पहले इन सभी बदलावों के बारे में जान लें.

Changes from 1st April 2022: 1 अप्रैल 2022 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है. ऐसे में आपके पैसों से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं तो आप 1 तारीख आने से पहले इन सभी बदलावों के बारे में जान लें, जिससे आपको किसी भी तरह का नुकसान न हो. इसमें पोस्ट ऑफिस से लेकर बैंकिंग और इंवेस्टमेंट के कई नियम शामिल हैं. आइए आपको इनको बारे में डिटेल में बताते हैं-

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हो रहा बदलाव
1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीमों के नियमों में बदलाव हो रहा है. 1 अप्रैल से लागू होने वाले नियमों में अब ग्राहकों को टाइम डिपॉजिट अकाउंट, सीनियर सीटिजन सेविंग्स स्कीम और मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के लिए आपको सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट ओपन करना होगा. इसके साथ ही स्मॉल सेविंग में जो पहले जमा राशि पर ब्याज मिलता था अब वह पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट में ही जमा होगा. इसके साथ ही यह भी अनिवार्य किया गया है कि पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग अकाउंट से पहले से बैंक में मौजूद खाते या पोस्ट ऑफिस के खाते को लिंक कर लें.

Axis Bank ने बदल दिया ये नियम
एक्सिस बैंक ने बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के लिए एव रेज मंथली बैलेंस की लिमिट को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है. बैंक के ये नियम 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएंगे. 

PNB का भी बदल गया ये नियम
पीएनबी ने ऐलान किया है कि 4 अप्रैल से बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम  (Positive Pay system) लागू करने जा रहा है. पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत बिना वेरिफिकेशन के चेक पेमेंट नहीं हो पाएगा और ये नियम 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा के चेक के लिए अनिवार्य है. पीएनबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस नियम की जानकारी दी है.

1 अप्रैल से क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा टैक्स
केंद्र सरकार ने बजट में क्रिप्टो टैक्स के बारे में जानकारी दी थी. 1 अप्रैल से सरकार भी वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) या क्रिप्टो करेंगी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा. इसके अलावा, जब-जब कोई क्रिप्टो एसेट बेचा जाएगा, तब-तब उसकी बिक्री का 1 परसेंट टीडीएस भी कटेगा.

घर खरीदारों को लगेगा झटका
आपको बता दें 1 अप्रैल से घर खरीदना महंगा हो जाएगा. केंद्र सरकार पहली बार घर खरीदने वालों को धारा 80EEA के तहत टैक्स छूट का फायदा देना बंद करने जा रही है.

दवाइयां हो जाएंगी महंगी
इसके अलावा पेन किलर, एंटीबायोटिक्स, एंटी-वायरस जैसी कई दवाइयों की कीमतों में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो जाएगी. सरकार के इस फैसले के बाद करीब 800 से ज्यादा दवाइयों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा.

गैस सिलेंडर हो सकता है महंगा
आपको बता दें सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है. माना जा रहा है कि 1 अप्रैल को सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर सकती है.

यह भी पढ़ें:
Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

Indigo शुरू करेगा 150 रूट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget