एक्सप्लोरर

US से ट्रेड टेंशन के बीच ठिकाने पर आयी चीन की अक्ल, भारत से गिड़गिड़ाकर बोला- अब बीजिंग है तैयार

China On Tariffs: अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के सवाल पर चीन के राजदूत ने कहा कि चीन और भारत की ये जिम्मेदारी है कि एकात्मवाद और संरक्षणवाद के किसी भी तरीके का दोनों ही देश एकजुट होकर विरोध करे.

China On US Tariffs: अमेरिका और चीन के बीच भारी व्यापारिक तनाव के बाद से जिस चीज की कयासबाजी हो रही थी आखिरकार वो सच साबित हो रही है. इस पूरे विवाद का फायदा अब भारत को मिलता हुआ दिख रहा है. बीजिंग ने नई दिल्ली से कहा कि वो भारत के ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम सामानों के अपने यहां पर आयात के लिए तैयार है. इतना नहीं, उसने आगे ये भी कहा कि चीन के बाजार में भारतीय व्यवसाय की पूरी मदद के लिए भी तैयार है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा बढ़कर करीब रिकॉर्ड 99.2 बिलियन डॉलर का हो चुका है. टीओआई को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटव्यू के दौरान भारत में नियुक्त चीन के राजदूत Xu Feihong ने यह भी उम्मीद जताई है कि चीनी कंपनियों के लिए भारत सरकार किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी और कारोबार में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाएगी.

चीन को अब भारत का सहारा

उन्होंने पीएम मोदी के हाल के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने कहा था कि प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में नहीं तब्दील होने दिया जाएगा. शू फेहोंग ने आगे कहा कि स्थायी और सहयोगात्मक संबंध के लिए बातचीत जरूरी है और चीन इस साल होने वाले शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (SCO) में पीएम मोदी के गर्मजोशी के स्वागत के लिए तैयार है.

अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के सवाल पर चीन के राजदूत ने कहा कि चीन और भारत की ये जिम्मेदारी है कि एकात्मवाद और संरक्षणवाद के किसी भी तरीके का दोनों ही देश एकजुट होकर विरोध करे. इसके साथ ही, उन्होंने मैनपावर और इक्विटपमेंट पर चीन के एक्सपोर्ट कंट्रोल को लेकर भारत की चिंताएं, ब्रह्मपुत्र नदी के जल और मीडिया की भूमिका और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए लोगों से लोगों के संपर्क पर भी जवाब दिया.

उल्टा पड़ा ट्रंप का दांव

गौरतलब है कि इस महीने की 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया. उनके इस फैसले के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में दहशत दिखा और बुरी तरह से मार्केट क्रैश हुआ. इसमें निवेशकों के अरबों डॉलर डूब गए. अर्थव्यवस्था के इस नुकसान को देखते हुए ट्रंप की तरफ से 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाई गई. लेकिन इस राहत से चीन को बाहर रखा गया.

चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका के ऊपर टैरिफ को बढ़ा दिया तो वहीं अमेरिका ने भी बीजिंग पर टैरिफ को और बढ़ा दिया. हालांकि, अब ट्रंप ने कहा कि वे बीजिंग के साथ इस पूरे मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है. इस ट्रेड वॉर का सीधा असर अमेरिकी डॉलर पर दिख रहा है, जिसकी कीमत लगातार गिर रही है. ऐसे में निवेशको के डगमगाते भरोसे से ट्रंप के अपने कदम पर दोबारा सोचने को मजबूर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से बेंगलुरू तक ब्लूस्मार्ट कैब की सर्विस बंद, ओला-उबर की बल्ले-बल्ले, बढ़ सकता है निवेशकों को भरोसा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget