एक्सप्लोरर

दिल्ली से बेंगलुरू तक BluSmart कैब की सर्विस बंद, ओला-उबर की बल्ले-बल्ले, बढ़ सकता है निवेशकों को भरोसा

BluSmart Stops Cab Bookings: ब्लूस्मार्ट ने कस्टमर्स को भेजे अपनी ईमेल में कहा- हमने अस्थाई रुप से ब्लूस्मार्ट एप पर बुकिंग को बंद करने का फैसला किया है.

BluSmart Stops Cab Bookings: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी ब्लूस्मार्ट की सेवा पर अब रोक लगा दी गई है. इसके बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, से लेकर बेंगलुरु और मुंबई समेत देश के कई शहरों में लोग इसकी सेवाएं नहीं ले पाएंगे. लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद करने का ये फैसला किया है.

कंपनी की तरफ कहा गया कि बुधवार की शाम को बुकिंग लेनी बंद कर दी और गुरुवार को भी ये बुकिंग बंद रही. इसके बाद जहां एक तरफ ब्लूस्मार्ट कंपनी के हजारों ड्राइवरों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं तो वहीं इसके बाद लोग भी काफी परेशान होते रहे. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे साझा भी किया. 

ब्लूस्मार्ट ने कस्टमर्स को भेजे अपनी ईमेल में कहा- हमने अस्थाई रुप से ब्लूस्मार्ट एप पर बुकिंग को बंद करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि इसी हफ्ते सेबी ने अक्षय ऊर्जा कंपनी जेनसोल के खिलाफ फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं और इसके प्रमोटर्स दोनों भाई अनमोल जग्गी और पुनीत जग्गी को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. हालांकि, ब्लूस्मार्ट के बंद होने का सीधा फायदा इसकी प्रतिस्पर्धी सर्विस देनेवाली कंपनी ओला, ऊपर, रेपिडो और इनड्राइव को होगा. 

हालांकि, ऐसा संकेत मिल रहा है कि इसका सबसे ज्यादा अगर किसी को फायदा मिलेगा तो वो कंपनी उबर है. निवेशकों का भी मानना है कि ये कंपनी अपनी दबदबा बढ़ाएगी, साथ ही अधिकतर यूजर्स ने भी इसी तरफ इशारा किया है. उबर के करीब एप्लीकेशन करीब 50 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और ये इस मामले में 10 करोड़ डाउनलोड वाले रैपिडो, ओला या फिर इनड्राइव से काफी ज्यादा आगे है.

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के जनवरी महीने में दिए एक आंकड़े के अनुसार, देश के टैक्सी मार्केट में औसत दैनिक सवारी और सक्रिय मासिक यूजर्स के मामले में अमेरिकी कंपनी उबर अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी से काफी ज्यादा आगे है.  उबर रोजना करीब 8 लाख 80 हजार सवारी के साथ बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बहुत आगे है.

ये भी पढ़ें: यूपीआई से 2000 के ऊपर ट्रांजेक्शन पर क्या अब लगेगा जीएसटी? सरकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget