एक्सप्लोरर

अगर अमेरिका से किया व्यापार समझौता तो चीन लेगा बदला, जारी की चेतावनी, जानें बीजिंग खतरनाक प्लान

China Warning on US Tariffs: एक तरफ जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के बाकी देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया तो वहीं चीन के कई सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 145 प्रतिशत तक कर दिया.

China Warning on US Tariffs: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के इतर बीजिंग ने उन देशों के लिए चेतावनी जारी है जो वाशिंगटन के साथ किसी तरह के व्यापारिक समझौते पर दस्तखत करना चाहते हैं. चीन की तरफ से ये धमकी ऐसे वक्त पर दी गई है जब ये रिपोर्ट आयी कि ट्रंप प्रशासन उन देशों के साथ बातचीत करना चाहते हैं जो टैरिफ के चलते भारी दवाब में हैं और चीन को इससे अलग किया करना चाहते हैं.

एक तरफ जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के बाकी देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया तो वहीं चीन के कई सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 145 प्रतिशत तक कर दिया. बीजिंग ने भी जवाबी कदम उठाते हुए अमेरिकी सामानों पर करीब 125 तक का टैरिफ लगा दिया. 

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के साथ कई देश टैरिफ कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. लेकिन सोमवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि वे अमेरिका का साथ अन्य देशों के व्यापक आर्थिक समझौते का वे पूरी तरह से विरोध करते हैं, क्योंकि वे उसके हितों के खिलाफ है. बीजिंग वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा- तुष्टिकरण से शांति नहीं आएगी और कॉम्प्रोमाइज से आदर नहीं मिल सकता.  

बीजिंग ने कहा कि किसी अन्य के हितों की कीमत पर दूसरे के स्वार्थ हित को पूरा करना... इस मानसिकता से दोनों को नुकसान होगा औऱ अन्य को नुकसान पहुंचाएगा. प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग के हितों के खिलाफ किसी भी तरह के समझौते का चीन विरोध करता है. अगर ऐसी स्थित पैदा होगी तो चीन उसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगा और जवाबी कदम उठाया जाएगा. 

बीजिंग ने अमेरिका की तरफ से व्यापारिक साझीदार देशों के ऊपर ऊपर पहले टैरिफ लगाने और उसके बाद दबाव बनाकर उसके साथ बातचीत करने के कदमों की भी आलोचना की है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने आगे कहा कि बीजिंग अपने हित और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्थ है और सभी पक्षों के साथ एकजुटता से इसे और मजबूत करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: बदल रहे नियम: 1 मई से पैसा निकालना और बैंलेस चेक करना होगा महंगा, जानें क्या लगेगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget