एक्सप्लोरर

अब चेक भरते वक्त हो जाएं थोड़ा सा और अलर्ट, बाउंस हुआ तो खैर नहीं... सरकार ने सख्त किए नियम

Cheque Bounce New Rules: नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंस करना अपराध है. चेक बाउंस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने नियम पहले से सख्त कर दिए हैं.

Cheque Bounce New Rules: अगर आप किसी को चेक से पेमेंट करते हैं, तो अमाउंट लिखते वक्त अब अतिरिक्त सावधानी बरतें. ऐसा इसलिए क्योंकि चेक बाउंस होने पर आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

चेक बाउंस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 में बड़े बदलाव किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गए हैं. इन बदलावों का मकसद धोखाधड़ी को रोकना, पेमेंट सिस्टम को पारदर्शी बनाना और शिकायतों का जल्द समाधान करना है. आइए इन बदलावों और इसका लोगों पर असर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

अब पहले से होगी कड़ी सजा

नए कानून के तहत अब चेक बाउंस होने पर दोषी व्यक्ति को पहले से अधिक कड़ी सजा दी जाएगी. एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस होने पर अब दोषी को दो साल तक की जेल और चेक की राशि से दोगुनी राशि तक का जुर्माना हो सकता है.

इसके अलावा कोर्ट में चल रहे चेक बाउंस के मामलों की सुनवाई भी पहले से ज्यादा तेज होगी. ऐसे मामलों को तेजी से निपटाने के लिए सरकार ने डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम भी लागू किया है. फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई होने के बाद फैसले भी जल्द लिए जा रहे हैं. 

बढ़ाई गई शिकायत करने की समयसीमा

पहले चेक बाउंस होने पर शिकायतकर्ता को एक महीने के भीतर शिकायत दर्ज करानी पड़ती थी. अब इसे बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया है कि यानी कि शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए ज्यादा समय मिलेगा. इसी के साथ-साथ अब चेक बाउंस से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन की जा सकेंगी और डिजिटल एविडेंस को भी मान्यता दी जाएगी. इससे शिकायत दर्ज कराना आसान हो जाएगा.

सभी बैंकों के लिए एक जैसी प्रक्रिया लागू की गई है. यानी कि चेक बाउंस का मामला चाहे किसी भी बैंक से जुड़ा हो, कार्रवाई एक ही तरीके से की जाएगी. अगर किसी व्यक्ति का चेक लगातार तीन बार बाउंस होता है तो बैंक उस अकाउंट को फ्रीज भी कर सकता है. 

कैसे खुद को बचाएं?

  • अपने अकाउंट में इतना बैलेंस रखें कि चेक बाउंस न हो. 
  • चेक पर तारीख और प्राप्तकर्ता का नाम सही से भरें. 
  • अच्छी क्वालिटी की स्याही (काली या नीली) का इस्तेमाल करें. 
  • समय-समय पर बैंक स्टेटमेंट चेक करते रहें. 

चेक बाउंस करना अपराध

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंस करना अपराध है. इसके तहत दो साल तक की कैद, चेक की रकम का दोगुना तक जुर्माना, कोर्ट फीस और कानूनी खर्च हो सकता है. इसके अलावा बैंक 100 से 750 रुपये तक का जुर्माना भी लगा सकता है.

ये भी पढ़ें:

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी का डीमर्जर, 22 मई को रिकॉर्ड और एक्स-डेट; आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget