एक्सप्लोरर

Onion Export: आम लोगों को नहीं रुलाएगी प्याज की महंगाई, सरकार ने आज से किया ये उपाय

Onion Price in India: केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए फिर से भारी-भरकम निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया है...

भारत सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए इसके निर्यात पर पाबंदियों को बरकरार रखा है. सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी पूरी तरह से रोक को भले ही हटा दिया है, लेकिन फिर से भारी-भरकम निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया गया है.

निर्यात पर लगेगा इतना शुल्क

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया है. सरकार ने सबसे पहले पिछले साल अगस्त में प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया था. सरकार ने पिछले साल घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें बेतहाशा बढ़ जाने के बाद यह फैसला लिया था.

पिछले साल लगी थी ड्यूटी

सबसे पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी को 31 दिसंबर 2023 तक के लिए लगाया गया था. हालांकि उसके बाद भी घरेलू बाजार में आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के बाद सरकार ने प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से लगी रोक में इधर कुछ समय से धीरे-धीरे छूट देने की शुरुआत की जा रही थी.

इन देशों के लिए दी गई छूट

भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी रोक के बीच कुछ पड़ोसी देशों को इसकी खेप भेजने की हाल ही में मंजूरी दी थी. केंद्र सरकार ने पिछले महीने बताया था कि छह देशों को करीब 1 लाख टन प्याज की खेप भेजे जाने की मंजूरी दी गई है. जिन छह देशों को प्याज का निर्यात करने की मंजूरी दी है, उनमें बांग्लादेश, संयुक्त आरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हैं. इन सभी 6 पड़ोसी देशों को मिलाकर 99 हजार 150 टन प्याज का निर्यात किया जाएगा.

आज से लागू हुए बदलाव

प्याज के साथ-साथ कुछ अन्य एग्री कमॉडिटीज के मामले में भी सरकार ने व्यापार को लेकर नीतियों में कुछ बदलाव किया है. सरकार ने देसी चना को 31 दिसंबर 2025 तक के लिए आयात शुल्क से छूट प्रदान किया है. इसी तरह पीली मटर पर इम्पोर्ट ड्यूटी की छूट को 31 अक्टूबर 2024 तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है. बयान में कहा गया है कि ये सारे बदलाव 4 मई यानी आज से प्रभावी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: बुक होने लगे टिकट, लंबे इंतजार के बाद इस तारीख से शुरू होने वाली हैं इजरायल की उड़ानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget