एक्सप्लोरर

Air India: बुक होने लगे टिकट, लंबे इंतजार के बाद इस तारीख से शुरू होने वाली हैं इजरायल की उड़ानें

Tel Aviv Flights: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और युद्ध की आशंका छाने के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने नई दिल्ली से तेल अवीव की उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था...

भारत और इजरायल के बीच यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. महीनों के इंतजार के बाद नई दिल्ली से इजरायल की राजधानी तेल अवीव की उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होने वाला है. इस बारे में विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अहम अपडेट साझा किया है.

एअर इंडिया ने दिया ये अपडेट

टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से तेल अवीव की उड़ानों से जुड़ा अपडेट शेयर किया. कंपनी ने पोस्ट किया, ‘‘एअर इंडिया पांच साप्ताहिक उड़ानों के साथ दिल्ली और तेल अवीव की अपनी सेवाओं की शुरुआत 16 मई 2024 से करने वाली है. 16 मई से उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग सभी चैनलों पर शुरू हो गई है.’’

UPDATE:

Air India will resume its services between Delhi and Tel Aviv with five weekly flights from 16 May 2024. The flights are bookable on all channels.

For more information, please call our 24/7 Contact Centre at 011-69329333 / 011-69329999.

— Air India (@airindia) May 3, 2024

">

एअर इंडिया ने उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होने और टिकटों की बुकिंग का अपडेट शेयर करने के साथ ही यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया. कंपनी ने कहा- अधिक जानकारी के लिए हमारे 24/7 कॉन्टैक्ट सेंटर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें.

इसी सप्ताह बढ़ाया गया निलंबन

इससे पहले एअर इंडिया ने दिल्ली और तेल अवीव की उड़ानों को लेकर 30 अप्रैल को अपडेट साझा किया थ. उस दिन कंपनी ने बताया था कि उसकी तेल अवीव की उड़ानों का संचालन 15 मई तक बंद रहने वाला है. कंपनी ने कहा था- पश्चिम एशिया में जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. ये उड़ानें अब 15 मई 2024 तक निलंबित रहने वाली हैं. हालांकि उस दिन कंपनी ने इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया था कि उड़ानों को दोबारा कब से शुरू किया जा सकता है.

इस कारण रद्द हुआ था परिचालन

पश्चिम एशिया में पिछले महीने  दो प्रमुख व शक्तिशाली देशों ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. ईरान ने इजरायल के ऊपर ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया था. बाद में ऐसी खबरें आई थीं कि इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई में ईरान पर ड्रोन से हमला किया है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने और युद्ध की नौबत आ जाने के बाद एअर इंडिया ने तेल अवीव की अपनी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया था. कंपनी ने सबसे पहले 19 अप्रैल को बताया था कि इजरायल की राजधानी के लिए उसकी उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी.

ये भी पढ़ें: इन देशों के भंडार में पड़ा है सबसे ज्यादा सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget