एक्सप्लोरर

रिश्वतखोरी के मामले प्राइवेट कंपनी के मालिक समेत सात गिरफ्तार, टेंडर हासिल करने की रची थी साजिश 

प्राइवेट कंपनी के मालिक समेत सात लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर रिश्वत लेने का आरोप है. 

सीबीआई ने प्राइवेट कंपनी के मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर एक टेंडर के लिए रिश्वत देने का आरोप है. यह टेंडर ओडिशा में स्कूल के लिए था, जिसके लिए 19.96 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप है. 

रविवार को सीबीआई ने बताया कि उसने ओडिशा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए टेंडर के मामले में 19.96 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में प्राइवेट कंपनी के मालिक, निजी व्यक्तियों और ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है. 

किन लोगों को किया गया गिरफ्तार 

सीबीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि नोएडा के सोमेश चंद्र, मुंबई के वीर ठक्कर, राजीव रंजन, तरंग अग्रवाल और ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव आशीष राजदान, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के लोक सेवकों व अन्य निजी व्यक्तियों के साथ गुजरात स्थित एक कंपनी के मालिक हेतल कुमार प्रवीणचंद्र राज्यगुरु और कोलकाता निवासी शशांक कुमार जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

टेंडर पाने की साजिश 

सीबीआई जांच में पता चला है कि अधिकारियों की ओर से कोलकाता निवासी शशांक कुमार जैन ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड से टेंडर के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी. राजगुरु ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड में लोक सेवक के लिए जैन को 20 लाख रुपये भेजने का आश्वासन दिया गया था. 

सीबीआई ने कैसे की पकड़ने की प्लानिंग 

अधिकारी ने कहा, "एक जाल बिछाया गया और एक कथित हवाला चैनल के माध्यम से कोलकाता में उक्त निजी व्यक्ति को रिश्वत की रकम पहुंचाने के बाद दोनों निजी व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. उनके कब्जे से 19.96 लाख रुपये की कथित रिश्वत बरामद की गई." 

आवासों पर भी हुई छापेमारी 

सीबीआई ने आरोपि​यों के आवास पर भी छापेमारी भी की है. सीबीआई ने कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर और राजकोट की तलाशी की है और आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और 26.60 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. 

ये भी पढ़ें 

Jeevan Pramaan Patra: कैसे मिलेगा PPO नंबर? जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए है बेहद जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget