एक्सप्लोरर

एयरलाइन कंपनियों की 15 अप्रैल से शुरू बुकिंग पर CAPA सख्त, सरकार से समीक्षा की मांग की

सेंटर फोर एशिया पैसिफिक एविएशन (CAPA) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों के 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू किए जाने पर सख्त रुख अपनाया है सरकार से इसकी समीक्षा करने के लिए कहा है.

नई दिल्लीः देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खुलेगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है लेकिन कई एयरलाइंस कंपनियों ने 14 अप्रैल के बाद से हवाई टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. अब इसी पर सेंटर फोर एशिया पैसिफिक एविएशन (CAPA) ने कहा कि सरकार को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि क्यों कंपनियों ने 14-15 अप्रैल की रात से फ्लाइट्स के टिकटों की बुकिंग शुरू की है.

CAPA ने कहा

दरअसल एयर इंडिया को छोड़कर भारत में ज्यादातर एयरलाइंस कंपनियों ने 15 अप्रैल से फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक सरकार ने ऐसा कुछ नहीं कहा है कि लॉकडाउन को खोला जाएगा. यहां तक कि ओडिशा ने तो 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से रेल और फ्लाइट यातायात को शुरू नहीं करने के लिए कहा है.

ग्राहकों को राहत नहीं मिली है

ऐसे में सीएपीए का ये कहना है कि बिना लॉकडाउन को खत्म किए जाने का फैसला हुए भारतीय एयरलाइन कंपनियों का टिकट बुकिंग को खोलना ग्राहकों के लिए सही नहीं है. वैसे भी एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों को उनके पैसे रिफंड करने की बजाए आगे की यात्रा के लिए फ्यूचर कूपन दे रही हैं जिससे ग्राहकों को वास्तव में कोई राहत नहीं मिल रही है.

सीएपीए ने कहा कि जब लॉकडाउन को खोला जाएगा और ट्रांसिशन पीरीयड होगा तो देश के एविएशन मंत्रालय को स्थिति की गंभीरता के आधार पर समीक्षा करनी चाहिए. इसके साथ ही सिर्फ उन सेक्टर्स के लिए बुकिंग खोलने की अनुमति देनी चाहिए जो एयर इंडिया द्वारा संचालित किए जा रहे हैं.

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन के तहत एयरलाइन्स, ट्रेन, बस, मेट्रो, लोकल रेलों का संचालन बंद है और यातायात पर बेहद बुरा असर हो रहा है. ऐसे में कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने 15 अप्रैल से बुकिंग ओपन कर दी हैं. इसी में गो एयर का नाम शामिल है जिसने 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों और 1 मई से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू की है. इसके अलावा और भी कई एविएशन कंपनियों ने बुकिंग को खोल दिया है.

ये भी पढ़ें COVID-19: RBI को उम्मीद- मौद्रिक और वित्तीय उपायों से मिलेगी मदद, स्थिति सामान्य होने पर आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget