एक्सप्लोरर

COVID-19: RBI को उम्मीद- मौद्रिक और वित्तीय उपायों से मिलेगी मदद, स्थिति सामान्य होने पर आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी

इसके साथ ही आरबीआई ने ये भी कहा कि इस समय वह जीडीपी वृद्धि का अनुमान नहीं देगा क्योंकि स्थिति अभी सामान्य नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया कि

मुंबई: रिजर्व बैंक ने उम्मीद जताते हुए कहा कि हाल के मौद्रिक और वित्तीय उपायों से कोरोना वायरस से घरेलू मांग पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को सीमित करने में मदद मिलेगी और जैसे ही स्थिति सामान्य होती है आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी. दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) और उसका आर्थिक गतिविधियों पर पड़ रहे प्रभाव के बीच आरबीआई ने यह बात कही है.

रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बाद दुनिया भर में ‘लॉकडाउन’ से वैश्विक परिदृश्य कमजोर होगा और इसका असर वृद्धि परिदृश्य पर पड़ेगा. केंद्रीय बैंक ने इसके आधार पर कहा कि इस समय वृद्धि के बारे में अनुमान जताना मुश्किल है.

आरबीआई ने कहा कि 2019-20 के दौरान रबी फसल अच्छी होने और खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी को देखते हुए ग्रामीण मांग को सुदृढ़ होने के लिये अनुकूल माहौल है. उसने यह भी कहा कि नीतिगत दर में कटौती के बाद उसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के मामले में सुधार दिख रहा है. केंद्रीय बैंक के अनुसार इसके अलावा कर दरों में कटौती और बुनियादी ढांचा व्यय बढ़ाने के उपायों का मकसद घरेलू मांग को गति देना था.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह परिदृश्य बदल गया है.’’ कोरोना वायरस संक्रमण के बाद के जो अनुमान मिल रहे हैं, उससे 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने का खतरा दिख रहा है.

आरबीआई ने आगे कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी अगर बनी रहती है तो इससे देश की व्यापार स्थिति बेहतर हो सकती है. लेकिन इससे होने वाला लाभ इतना नहीं है जिससे देश्व्यापी बंद और बाहरी मांग से होने वाले नुकसान की भरपाई हो.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कोरोना वायरस और उसके बाद लॉकडाउन से 2020 में वैश्विक उत्पादन में गिरावट की आशंका है. इसका वृद्धि परिदृश्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है. परिस्थिति में बदलाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कितनी तेजी से महामारी को काबू में किया जाता है और कितनी जल्दी आर्थिक गतिविधियां सामान्य होती हैं.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आरबीआई के नकदी बढ़ाने को लेकर उठाये गये कदमों और सरकार के राजकोषीय प्रोत्साहन उपायों से घरेलू मांग पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और स्थिति सामान्य होने पर आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सहायता मिलेगी.’’

रिपोर्ट के अनुसार मुद्रास्फीति अनुमान को लेकर इस समय जोखिम संतुलित जान पड़ता है और अस्थायी परिदृश्य अपेक्षाकृत नरम रहने का अनुमान है. ‘‘लेकिन कोरोना वायरस का असर आने वाले समय में दिखने की आशंका बनी हुई है.’’ आरबीआई ने कहा कि वह इस समय जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि का अनुमान नहीं देगा क्योंकि स्थिति अभी सामान्य नहीं है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोराना वायरस का मुद्रास्फीति पर प्रभाव फिलहाल अस्पष्ट है. खाद्य वस्तुओं के दाम में संभावित गिरावट का असर गैर-खाद्य वस्तुओं में लागत वृद्धि के कारण समाप्त हो सकता है. आपूति गड़बड़ाने से इस समय गैर-खाद्य वस्तुओं की वृद्धि का असर कम होगा.

COVID-19: IMF चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा- 2020 में दुनिया के 170 से अधिक देशों में प्रति व्यक्ति आय घटेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget