एक्सप्लोरर

Canada Property Rates: कनाडा की सरकार ने विदेशियों के घर खरीदने पर क्यों लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या होगा इसका असर

Canada News: कनाडा सरकार ने दो साल के लिए विदेशियों के घर खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसे अब लागू कर दिया गया है. 

Canada Property banned for foreigners: कनाडा की सरकार ने विदेशियों के घर खरीदने पर बैन लगा दिया है. सिर्फ कनाडा के निवासी ही वहां पर घर खरीद सकते हैं. यह प्रतिबंध दो साल के लिए लगाया गया है यानी 2025 तक कोई ​भी विदेशी नागरिक वहां पर घर नहीं खरीद सकता है. रविवार को ही सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी थी और अब इसे लागू कर दिया गया है. 

विदेशियों के घर खरीदने पर दो साल का प्रतिबंध लागू हो चुका है. एक बयान में संघीय आवास मंत्री अहमद हुसैन ने कहा कि प्रतिबंध का मतलब खरीदारों को घरों में रहने और परिवार को बढ़ाने के बजाय वस्तुओं के रूप में देखने से हतोत्साहित करना है. 

क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध 

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा 2021 में अपने चुनाव अभियान के दौरान यह प्रस्ताव पेश किया गया था. ऐसा इसलिए लाया गया क्योंकि कोविड महामारी के दौरान घर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी. साथ ही कनाडा के निवासियों को खरीदने के लिए कम मात्रा में जमीन और मकान उपलब्ध थे. अब दो साल के लिए विदेशियों के प्रतिबंध से स्थानीय लोगों को ज्यादा संख्या में प्रॉपर्टी मिल सकेगा. वहां के ज्यादातर राजनेताओं को मानना है कि संपत्ति के दामों में इजाफा विदेशी खरीदारों की वजह से हुआ है. 

कितनी महंगी हुई थी प्रॉपर्टी 

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 2020 और 2021 में घर की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई थी. कनाडा में औसत घर की कीमतें फरवरी में $ 800,000 रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि 2022 में फरवरी के बाद से गिरी है, फिर भी यहां संपत्ति के दाम हाई लेवल पर हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कैनेडियन बैंक संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इसने ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखी है, जिसके परिणामस्वरूप देश में दरें बढ़ी हैं. कनाडाई रियल एस्टेट एसोसिएशन (CREA) का मूल्य सूचकांक 2019 के अंत से महामारी से पहले 38 प्रतिशत ऊपर है.


Canada Property Rates: कनाडा की सरकार ने विदेशियों के घर खरीदने पर क्यों लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या होगा इसका असर

विदेशी खरीदारों के प्रतिबंध से क्या होंगा असर?

रियल एस्टेट कारोबार से संबंधित कई विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी खरीदारों पर प्रतिबंध से घरों के दाम पर कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि मांग को पूरा करने के लिए अधिक प्रॉपर्टी की आवश्यकता होगी. कनाडा मॉर्टगेज एंड हाउसिंग कॉरपोरेशन ने जून की एक रिपोर्ट में कहा था कि 2030 तक करीब 19 मिलियन रेसिडेंशियल यूनिट की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट की लिस्टिंग से निवेशकों को नहीं मिला मुनाफा, जानें लिस्टिंग का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget