एक्सप्लोरर

इस बड़ी कंपनी के IPO की लिस्टिंग डेट टली, SEBI ने कंपनी के सामने रख दी दो शर्तें

C2C Advanced Systems IPO: सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (C2C Advanced Systems Limited) की तरफ से इस पर बयान दिया गया है कि कंपनी SEBI के निर्देशों पर अपने शेयरों की लिस्टिंग स्थगित कर रही है.

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. SEBI ने C2C Advanced Systems Limited के इनीशियल पब्लिक ऑफर की लिस्टिंग को टाल दिया है. सेबी ने कहा है कि जब तक कंपनी उसकी 2 शर्तों को पूरा नहीं करती, तब तक इसकी लिस्टिंग नहीं हो सकती. सेबी की पहली शर्त है कि कंपनी अपने बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करे और दूसरी शर्त यह है कि कंपनी का ऑडिटर अपनी रिपोर्ट NSE या SEBI को सौंपे.

कंपनी ने क्या कहा?

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (C2C Advanced Systems Limited) की तरफ से इस पर बयान दिया गया है कि कंपनी सेबी के निर्देशों पर अपने शेयरों की लिस्टिंग स्थगित कर रही है. वहीं, एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने अपने वित्तीय खातों की जांच के लिए एक ऑडिटर नियुक्त कर दिया है, जिसकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आ सकती है. हालांकि, एबीपी न्यूज स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करता है. आपको बता दें, सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ की लिस्टिंग 29 नवंबर 2024 को होनी थी.

निवेशकों को पैसा वापिस मिलेगा

C2C Advanced Systems Limited के IPO में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया था. यही वजह है कि इसका जीएम प्रति शेयर 100 पर्सेंट से ज्यादा था. हालांकि, अब सेबी और एनएसई के निर्देश के बाद, सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने एंकर निवेशकों सहित आईपीओ निवेशकों को अपनी बिड वापस लेने का विकल्प दिया है. आईपीओ को विड्रॉल करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर दोपहर 3 बजे तक है.

IPO की पूरी जानकारी

C2C Advanced Systems Limited का IPO 99.07 करोड़ रुपये का था. इसमें 43.84 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था. इस IPO के लिए प्रति शेयर का प्राइस बैंड 214 से 226 रुपये तय किया गया था. कंपनी ने अपने इश्यू का आधा हिस्सा QIB के लिए और 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखा था.

कंपनी का काम ये है

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड एक रणनीतिक डिफेंस सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. कंपनी डिफेंस सेक्टर में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है और इसका मुकाबला पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज से बताया जाता है.

ये भी पढ़ें: New Labour Laws: संसद से 5 साल पहले पारित होने के बाद भी नहीं लागू हो सका नया श्रम कानून, सरकार ने बताई ये वजह

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget