एक्सप्लोरर

Byju's Layoff: Byju's ने कॉस्ट कटिंग के नाम पर अपने ग्रुप कंपनियों में की कुल 2500 लोगों की छंटनी

Byju's Layoff News: देश की एडटेक कंपनियां लगातार खर्चों को कम करने और कॉस्ट कटिंग के नाम पर  इस साल करीब 5000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं.

Byju's Layoff: देश के एडटेक कंपनियां लगातार अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. ऑनलाइन लर्निंग सर्विसेज फर्म Byju's ने अपने अलग अलग ग्रुप कंपनियों में करीब 2500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन कर्मचारियों में फुल-टाइम से लेकर कॉंट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल थे. Byju's ने 27 और 28 जून को Toppr लर्निंग प्लेटफॉर्म और बच्चों को कोडिंग सिखाने वाली स्टार्टअप कंपनी वाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) को मिलाकर कुल 1500 कर्मचारियों को निकाल दिया है. 

Byju's ने केवल Toppr से 1200 लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया है जिसमें 300 से 350 कर्मचारी परमानेंट थे. वहीं 300 लोगों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया साथ में ये भी बताया गया कि उन्हें एक से डेढ़ महीने तक सैलेरी नहीं मिलेगी. 600 कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को निकाल दिया गया जिनका कार्यकाल अक्टूबर से नवंबर में खत्म हो रहा था. माना जा रहा है कि कॉस्ट कटिंग के चलते ये फैसला लिया गया है. Byju's ने पिछले साल ही 15 करोड़ डॉलर में Toppr को खरीदा था.  कंपनी का कहना है कि उसने Toppr के इंटिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और उसके करीब 80 फीसदी कर्मचारियों को अपने पास रख लिया है. अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Toppr के सेल्स और मार्केटिंग डिवीजन के कर्मचारी कंपनी के साथ बने हुए हैं बाकियों को निकाल दिया गया है. कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक वाइटहैट जूनियर का फोकस बेहतर शिक्षा के साथ कारोबार की मजबूती पर है. कंपनी का कहना है कि निकाले गए कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी दी गई है. 

इससे पहले वाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) ने करीब 300 फुल टाइम कर्मचारियों को निकाल दिया था. Byju's ने अगस्त 2020 में वाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) को 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था.देश की एडटेक कंपनियां लगातार खर्चों को कम करने और कॉस्ट कटिंग के नाम पर  इस साल करीब 5000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं. पिछले कुछ महीनों में Unacademy Group, Lido Learning, Vedantu समेत कई एडटेक कंपनियों नेअपने कर्मचारियों की छंटनी की है. यूनिकॉर्न वेदांतू ने 624 कर्मचारियों को निकाला था.  

ये भी पढ़ें

Government Saving Schemes: PPF, सुकन्या समृद्धि योजना और पोस्ट ऑफिस स्कीमों पर ब्याज दरें बढ़ना अब तय!

Reliance Retail: बेटी को रिटेल कारोबार सौंप सकते हैं मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी बन सकती हैं रिलायंस रिटेल की चेयरपर्सन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget