एक्सप्लोरर

कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?

2016 से अब तक केंद्रीय कर्मचारियों का DA कब-कब और कितना बढ़ा है? आइये पिछले 10 साल का पूरा हिसाब- किताब समझते हैं और जानते हैं कि मौजूदा 60% दर में इस बार कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता यानी DA सिर्फ सैलरी का एक हिस्सा नहीं है, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच खर्च संभालने का सहारा भी है. जब बाजार में राशन, दूध, सब्जियों और दूसरे सामानों के दाम बढ़ते हैं तो कर्मचारियों को राहत देने के लिए सरकार समय-समय पर DA में बढ़ोतरी करती है. यही कारण है कि हर साल जनवरी और जुलाई में होने वाली DA की समीक्षा पर लाखों कर्मचारियों की नजर रहती है.

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. ये 1 जनवरी 2026 से लागू है. अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली किस्त का इंतजार है. इस बार DA में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर सरकार इसे मंजूरी देती है तो DA 60% से बढ़कर 63% हो सकता है. ऐसे में आइए शुरुआत से समझते हैं कि DA क्या होता है, इसकी कैलकुलेशन कैसे की जाती है और 2016 से अब तक इसमें कब-कब कितनी बढ़ोतरी हुई है. 

महंगाई भत्ता क्या है?
महंगाई भत्ता यानी DA केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के अलावा दिया जाने वाला भत्ता है. जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपए और DA 60% है, तो उसे हर महीने 18,000 रुपए महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे. यानी बेसिक सैलरी और DA मिलाकर सैलरी 48,000 रुपए हुई. इसमें HRA और दूसरे भत्ते शामिल नहीं हैं. 

DA कितनी बार बढ़ता है?
केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA की दर में बदलाव करती है. ये किस्तें जनवरी और जुलाई से प्रभावी होती हैं. लेकिन जनवरी से लागू बढ़ोतरी का ऐलान मार्च या अप्रैल में भी हो सकता है. सरकार हमेशा से ही एक तय फॉर्मूले के बेसिस पर DA की दर में बदलाव करती है. इसलिए DA में हर बार एक समान बढ़ोतरी नहीं होती है. 

कब हुई DA की शुरुआत?
7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थीं. उस समय नई वेतन व्यवस्था में DA की दर जीरो से शुरू हुई थी. इसके बाद इसमें समय-समय पर बढ़ोतरी की गई. 

2016 से 2026 तक महंगाई भत्ते का हिसाब- 

तारीख महंगाई भत्ता बढ़ोतरी दर
जनवरी 2016 0%
जुलाई 2016 2%
जनवरी 2017 4%
जुलाई 2017 5%
जनवरी 2018 7%
जुलाई 2018 9%
जनवरी 2019 12%
जुलाई 2019 17%
जनवरी 2020 21%
जुलाई 2021 31%
जनवरी 2022  34%
जुलाई 2022 38%
जनवरी 2023 42%
जुलाई 2023 46%
जनवरी 2024 50%
जुलाई 2024 53%
जनवरी 2025 55%
जुलाई 2025 58%
जनवरी 2026 60%
जुलाई 2026 ऐलान बाकी है

कोरोना के समय DA क्यों रोक दिया गया था?
DA के इतिहास में 2020 और 2021 का समय सबसे खास रहा है. कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की DA किस्तों को फ्रीज कर दिया था. उस दौरान कर्मचारियों को पहले से लागू दर के हिसाब से पेमेंट मिला लेकिन नई किस्ते नहीं दी गई. बाद में जुलाई 2021 से DA को 28% किया गया. इसके बाद 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी के साथ फाइनल दर 31% हुई.

अब कितना बढ़ेगा DA?

अब बात जुलाई 2026 से लागू होने वाली किस्त की. फिलहाल कर्मचारियों को 60% DA मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और महंगाई के आंकड़ों पर आधारित अनुमानों में इस बार 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. अगर सरकार 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो DA की दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी. लेकिन ये आखिरी फैसला नहीं है. सरकार की आधिकारिक घोषणा अभी बाकि है. 

Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget