एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart Share: बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट के बीच विशाल मेगामार्ट का स्टॉक देगा बंपर रिटर्न, विदेशी ब्रोकरेज ने निवेशकों को दी खरीदने की सलाह

Vishal Mega Mart Stock Price: 18 दिसंबर 2024 को विशाल मेगा मार्ट के शेयर की स्टॉक एक्सचटेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई थी. विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की लिस्टिंग 41 फीसदी के प्रीमियम 110 रुपये पर हुई.

Vishal Mega Mart Share Price: शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी छाई हुई है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते वे सभी स्टॉक्स धड़ाम गिरे हुए हैं जो कभी निवेशकों को बंपर कमाई करा कर दे रहे थे. बाजार में जब सभी शेयर औंधे मुंह गिर रहे तब निवेशकों को ऐसे स्टॉक की तलाश है जो आने वाले दिनों में उन्हें बंपर कमाई कराये. विदेशी ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने निवेशकों को रिटेल कंपनी विशाल मेगामार्ट के स्टॉक (Vishal Megamart Stock) खरीदने की सलाह दी है. मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक विशाल मेगामार्ट का स्टॉक मौजूदा लेवल से निवेशकों को करीब 60 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. 

मॉर्गन स्टैनली ने विशाल मेगामार्ट के स्टॉक को लेकर कवरेज रिपोर्ट जारी किया है. ब्रोकरेज हाउस स्टॉक पर ओवरवेट है और उसने निवेशकों को 161 रुपये के टारगेट प्राइस के विशाल मेगामार्ट के शेयर को खरीदने की सलाह दी है जो कि स्टॉक के मौजूदा प्राइस लेवल से 60 फीसदी ज्यादा है. सोमवार 27 जनवरी 2025 को स्टॉक 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 101 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटजी उसके स्केल और मार्केट टीयरिंग के चलते  उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित नजर आ रही है. कंपनी शानदार मुनाफा भी बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक विशाल मेगामार्ट वित्त वर्ष 24-29 के बीच 20 फीसदी का रेवेन्यू ग्रोथ डिलिवर करेगी और प्रॉफिट में 27 फीसदी का उछाल देखने को मिलेगा. 

ब्रोकरेज हाउस ने अपने कवरेज रिपोर्ट में कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है जिसमें उपभोक्ताओं की सहुलियत की ओर रूख करना शामिल है मसलन क्विक कॉमर्स के बढ़ने से कंपनी पर असर पड़ सकता है. सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव भी बड़ा जोखिम है. दूसरे जोखिमों में प्रमोटर के एग्जिट रिस्क से लेकर सेल्स ग्रोथ की धीमी रफ्तार से लेकर स्टोर के विस्तार की रफ्तार की गति का धीमा पड़ना शामिल है.    

पिछले वर्ष 18 दिसंबर 2024 को विशाल मेगा मार्ट के शेयर की स्टॉक एक्सचटेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई थी. विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की लिस्टिंग 41 फीसदी के प्रीमियम 110 रुपये पर हुई जबकि 78 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी ने आईपीओ में पैसे जुटाये थे. विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को 27.28 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था और ये इश्यू 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खुला था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

SEBI New Chief: माधबी पुरी बुच की सेबी से विदाई तय, सरकार ने मंगाया नए चेयरमैन पद के लिए आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget