एक्सप्लोरर

Budget 2022: बजट में इंश्योरेंस सेक्टर को पॉलिसी प्रीमियम पर GST घटने की उम्मीद, इंडस्ट्री की ये हैं मांगें

Budget 2022 Expectations: बजट से इस बार इंश्योरेंस इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं जिनमें इंश्योरेंस पॉलिसी पर लगने वाले जीएसटी की दर घटाने की मांग भी शामिल है.

Budget 2022: देश में कोरोनाकाल के बाद इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ में अच्छा इजाफा देखा गया क्योंकि लोगों को बीमा कराने के फायदे तो मिल रहे हैं. हालांकि इस सेक्टर की भी बजट से ढेरों उम्मीदें हैं जिनके पूरा होने की आस लगाए ये सेक्टर बैठा है. इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए ये बजट खास रहने वाला है क्योंकि इस बार भी कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए हेल्थकेयर सेक्टर पर खासा ध्यान दिया जाएगा. इसी सेक्टर में इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए कुछ खास एलान होने की उम्मीद है.

पॉलिसी के प्रीमियम पर घटे GST
इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर लगने वाली जीएसटी दर को घटाकर 5 फीसदी पर लाने की मांग कुछ समय से की जा रही है. इससे बीमा पॉलिसी का प्रीमियम घटेगा. अभी इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है जिसके चलते प्रीमियम काफी ज्यादा आता है. इंश्योरेंस इंडस्ट्री ने वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया है कि कम से कम 5 साल के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी पर लाया जाए. 

80C के तहत बढ़ाई जाए निवेश पर टैक्स छूट की लिमिट
आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत इन्वेस्टमेंट लिमिट बढ़ाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है. फिलहाल जो लिमिट 1.5 लाख रुपये है, इसे बढ़ाकर 2 से 2.5 लाख करने की मांग की जा रही है. दरअसल छोटी बचत योजनाओं समेत इंश्योरेंस प्रीमियम पर मिलने वाली टैक्स छूट भी इसी सेगमेंट में आती है जिसे देखते हुए लोगों के पास बीमा में पैसा लगाने का विकल्प कम रहता है. 

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए अलग ब्रैकेट बने
इंश्योरेंस पॉलिसी को 80C के दायरे से बाहर कर इसके लिए अलग ब्रैकेट बनाने की मांग भी इंश्योरेंस इंडस्ट्री कर रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स बचाने के लिए ही सही लेकिन अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें. 

हेल्थ पॉलिसी पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जाए
हेल्थ पॉलिसी पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने की जरूरत इसलिए बताई जा रही है क्योंकि फिलहाल 60 साल से कम आयु के लोग अपने परिवार के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदकर सालाना 25,000 रुपये डिडक्शन का दावा कर सकते हैं. बता दें कि इनकम टैक्स के सेक्शन 80D के तहत ये डिडक्शन हासिल किया जा सकता है. बुजुर्ग माता-पिता के लिए पॉलिसी खरीदने पर सालाना 50,000 रुपये तक का डिडक्शन मिलता है. इसे बढ़ाने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में फिर गिरावट, Sensex 882 अंक गिरकर 56,600 के करीब, Nifty फिर 17,000 के नीचे

Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए घर बैठे ही बुक कराएं अपॉइंटमेंट, ये रही पूरी प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget