एक्सप्लोरर

Budget 2022 on App: अब हिंदी या इंग्लिश में पढ़ें बजट अपने मोबाइल पर, सरकार ने लॉन्च किया App

Budget 2022 on App: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में बजट पेश करने के तुरंत बाद ही इस एप पर लोग बजट को अपनी पसंद की भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में देख सकेंगे.

Budget 2022: देश का बजट (Budget 2022) 1 फरवरी 2022 को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी की सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. इस बजट को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार ने पहल की है. 

सामान्य जनता को बजट की जानकारी आसानी से मुहैया कराने के लिये सरकार ने मोबाइल एप लॉन्‍च कर दिया है. इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट देख पाने की सुविधा होगी. इसके बारे में कल ट्वीट के जरिए भी जानकारी साझा की गई है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में बजट पेश करने के तुरंत बाद ही इस एप पर लोग बजट को अपनी पसंद की भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में देख सकेंगे. इस एप्लीकेशन का नाम यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) है. इस मोबइल एप्लीकेशन एप पर यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार बजट को हिंदी या अंग्रेजी में देख पायेंगे. 

कहां से कर सकते हैं एप डाउनलोड
बजट एप http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर बजट से जुड़ी और भी कई एप दिखती हैं लेकिन आप सरकार की एप पर ही सबसे विश्वसनीय तरीके से बजट को एक्सेस कर सकते हैं. 

डिजिटल संसद एप (Digital Sansad App) पर भी मिलेगी जानकारी
डिजिटल संसद एप के जरिए आप बजट 2022 को लाइव मोबाइल पर भी देख सकेंगे. ये एक और एप है जो बजट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा सकती है. डिजिटल संसद एप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा यानी इस एप पर आम बजट को लाइव देख सकेंगे. इस पर साल 1947 से अब तक बजट पर हुई सभी चर्चा के अंश भी मौजूद हैं. 

ये भी देखें

Budget 2022: ट्रेडर्स की वित्त मंत्री से मांग नए सिरे से इनकम टैक्स कानून लिखने और जीएसटी कानून की समीक्षा का हो बजट में ऐलान

Budget 2022: कोरोना महामारी के चलते बजट तैयार करने से पहले नहीं हुआ वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी, कर्मचारियों के बीच बांटी गई मिठाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget