एक्सप्लोरर

तिरंगे के रंग से सराबोर होगी BSE बिल्डिंग, गणतंत्र दिवस का जश्‍न कुछ ऐसे मनाएगा सबसे पुराना स्‍टॉक एक्‍सचेंज

BSE Building In Republic Day Colours: शाम होते ही बीएसई की शानदार इमारत देश के गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाने के लिए गणतंत्र के रंग में रंगीन रोशनी से जगमगाने लगेगी.

BSE Building In Republic Day Colours: भारत में कल गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है और पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है. ऐसे में भारत का स्टॉक एक्सचेंज पीछे कैसे रह सकता है. देश के गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाने के लिए आज शाम को बीएसई की बिल्डिंग देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों में सजी नजर आएगी. पूरा देश कई दिनों से अपने 75वें गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारियों में लगा है. सड़कों, गाड़ियों, संस्थानों पर तिरंगे और तिरंगे के रंगों की सजावट खूब देखते ही बनती है.

बीएसई की ऑइकॉनिक बिल्डिंग भी सजेगी गणतंत्र के रंगों में

शेयर बाजार की मुख्य इमारतों में से एक बीएसई की ऑइकॉनिक बिल्डिंग भी केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजी दिखने लगेगी. शाम होते ही बीएसई की इमारत देश के गणतंत्र के रंग में जगमगाने लगेगी. बीएसई बिल्डिंग को नए रंगों में सजा देखने और इसके फोटो लेने के लिए सभी फोटोग्राफर मित्रों को भी आमंत्रित किया गया है.

26 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी-करेंसी मार्केट

शेयर बाजार में 26 जनवरी को अवकाश रहेगा और बीएसई तथा एनएसई में ट्रेडिंग बंद रहेगी. कमोडिटी बाजार में भी छुट्टी रहेगी और करेंसी मार्केट भी बंद रहेगा. इस तरह ये शेयर बाजार में एक और लॉन्ग वीकेंड हो गया है. इस बाद गणतंत्र दिवस शुक्रवार को है और शनिवार तथा रविवार को भारतीय स्टॉक मार्केट ग्लोबल शेयर बाजारों की तरह ही बंद रहते हैं.

शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होगा राष्ट्र के नाम संबोधन

आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन भी होगा. शाम को वो पूरे देश को संबोधित करेंगे और भारत गणराज्य के लिए गणतंत्र के 74 वर्ष कैसे रहे हैं, इसके लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगी. ये साल एक गणराज्य के रूप में भारत के लिए कैसा रह सकता है, इसका आकलन भी पेश कर सकती हैं.

तिरंगे के रंग से सराबोर होगी BSE बिल्डिंग, गणतंत्र दिवस का जश्‍न कुछ ऐसे मनाएगा सबसे पुराना स्‍टॉक एक्‍सचेंज

दीवाली पर भी रोशनी से जगमगाती है बीएसई की बिल्डिंग

बीएसई की बिल्डिंग दीवाली के मौके पर भी रोशनी से जगमगाती है और रंगीन प्रकाश वाले बल्बों से इस इमारत को सजाया जाता है. इस समय पर भी इसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी और शेयर की जाती हैं. 

ये भी पढ़ें

गौतम अडानी ने एक साल पुराने 'हिंडनबर्ग' के वार को किया याद, बोले- इसके बाद और मजबूत बनकर उभरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget