एक्सप्लोरर

गौतम अडानी ने एक साल पुराने 'हिंडनबर्ग' के वार को किया याद, बोले- इसके बाद और मजबूत बनकर उभरे

Gautam Adani: अडानी ग्रुप पर पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने बड़े आरोप लगाए थे जिसको एक साल हो चुका है. चेयरमैन गौतम अडानी ने एक ब्लॉग में इसे याद करते हुए समूह पर रणनीतिक हमला बताया है.

Gautam Adani: अरबपति उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के सामने आने के ठीक एक साल बाद इसे फिर याद किया है. उन्होंने एक ब्लॉग में इस घटनाक्रम को याद करते हुए लिखा कि "पिछला साल काफी बड़ी सीख देने वाला रहा और इसमें हमने ये भी देखा कि किसी कारोबार को बर्बाद करने के लिए कोई संस्था किस हद तक बेबुनियाद आरोप लगा सकती थी. किसी समूह पर कितना बड़ा रणनीतिक हमला किया जा सकता है, इसके हम साक्षी बने."

अडानी समूह पर जानबूझकर किया गया अभूतपूर्व वार- गौतम अडानी

गौतम अडानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखा कि "अडानी ग्रुप ने अपने ऊपर हुए ऐसे अभूतपूर्व वार को झेला और फिर भी संभला, इसके बाद जब स्थिति साफ हुई तो हम और ज्यादा मजबूत बनकर उभरे."

अडानी समूह ने झेले कुटिल हमले- गौतम अडानी

गौतम अडानी ने लिखा कि "हम पर हमला करने वालों ने सार्वजनिक रूप से मौजूद जानकारी और अतीत के आधे-अधूरे और बेबुनियाद साक्ष्य को रणनीतिक रूप से गलत उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया. इन्हें बेबुनियाद आरोपों की शक्ल में ढालकर अडानी समूह पर कुटिल हमले किए गए. हालांकि समूह ने इन आरोपों के बाद भी संयम नहीं खोया और अपने निवेशकों के हितों की रक्षा करने के लिए अपने सभी मजबूत और कारोबारी जरूरी पॉइंट्स को फिर से देखा. हमने इस बात को सुनिश्चित किया कि हमारे फाइनेंस मजबूत हैं और बने रहें. हमारा कॉरपोरेट गवर्नेंस बिना गलतियों के चल रहा है और चलता रहे. इसके अलावा हमारे विकास के रोडमैप को भी हमने फिर से जांचा कि हम भारत के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण रोल निभाते रहें.

गौतम अडानी ने बीते साल को बताया सीख देने वाला

गौतम अडानी ने बीते साल को एक सीख देने वाला साल बताते हुए लिखा कि "पिछले साल के अनुभवों और कठिनाइयों ने हमें ज्यादा मूल्यवान बातें सिखाई हैं. हमें सबक मिला, हम मजबूत बने और भारतीय संस्थाओं में हमारे भरोसे को और मजबूत बनाया है."

ये भी पढ़ें

Fake Loan Apps: सोशल मीडिया से फर्जी लोन ऐप बना रहे शिकार, शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget