एक्सप्लोरर

जारी है छंटनी का सिलसिला, Bookmyshow ने 270 लोगों को नौकरी से हटाया या छुट्टी पर भेजा

बुकमायशो ने अपने कुछ कर्मचारियों को एक ई-मेल के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि या तो उन्हें छुट्टी पर भेजा जा रहा है या नौकरी से हटाया जा रहा है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के कारण बनी स्थितियों की वजह से कंपनियों के लगातार छंटनी करने का सिलसिला जारी है. अब सिनेमा टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सर्विस देने वाली कंपनी बुकमायशो ने रेवेन्यू कम होने की आशंका में 270 लोगों को या तो नौकरी से हटा दिया है या फिर उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है.

बुकमायशो ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी और इसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन से आने वाले महीनों में राजस्व पर बड़ा असर पड़ने की आशंका के मद्देनजर 270 कर्मचारियों को या तो नौकरी से हटाना पड़ गया है या इन्हें छुट्टी पर भेजना पड़ गया है.

कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा ई-मेल कंपनी के मुख्य कार्यकारी आशीष हेमराजानी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘हमें आने वाले महीनों में राजस्व में काफी कमी आने की आशंका के अनुरूप अपनी लागत को कम करने के लिये बाध्य होना पड़ा है. इस कदम से बुकमायशो के भारत व वैश्विक स्तर के कुल 1450 कर्मचारियों में से करीब 270 लोगों पर प्रभाव पड़ेगा.’ उन्होंने कहा कि इन्हें या तो नौकरी से हटाया जा रहा है, या फिर इन्हें छुट्टी पर भेजा जा रहा है.

होमक्रेडिट इंडिया ने भी 1800 कर्मचारियों की छंटनी की कोरोना वायरस महामारी की वजह से वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी होमक्रेडिट इंडिया ने 1800 कर्मचारियों की छंटनी की है. इसके अलावा होमक्रेडिट इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘कोरोनो वायरस महामारी ने हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है. इसने हममें से प्रत्येक लोगों, हमारे परिवारों, हमारे ग्राहकों, भागीदारों और व्यवसायों को प्रभावित किया है. इन परिस्थितियों ने हमें स्थिरता और व्यापार निरंतरता के लिये रणनीति पर नये सिरे से विचार करने को मजबूर किया है.’

कंपनी ने कहा कि दुर्भाग्य से इस कारण हमें अपनी टीम के आकार को कम करना पड़ रहा है. सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद, हमने भारत में 1800 कर्मचारियों को कम करने का मुश्किल फैसला लिया है.

ओला-ऊबर जैसी कंपनियां भी कर चुकी हैं छंटनी उल्लेखनीय है कि महामारी के कारण इससे पहले इंडियाबुल्स होम फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, उबर, ओला और स्विगी सहित कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है.

ये भी पढ़ें

आज आएंगे देश की जीडीपी के आंकड़े, वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक विकास दर में भारी गिरावट का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget